इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप में मनाया गया अध्यापक दिवस, छात्रों ने पेश किए कार्यक्रम

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 228 शब्द|📅 05 Sep 2021

इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप में मनाया गया अध्यापक दिवस, छात्रों ने पेश किए कार्यक्रम

डेली संवाद, जालंधर
डाक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस पर मनाए जाने वाले अध्यापक दिवस को इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप के पांचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, कैंट जंडियाला रोड, नूरपुर रोड, कपूरथला रोड), मैनेजमैंट कालेज एवं इनोसैंट हाट्र्स कालेज ऑफ एजुकेशन में वर्चुअली मनाया गया।

विद्यार्थियों ने अपने अध्यापक गणों को आदर देते हुए तथा अपने जीवन काल में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका का महत्व दर्शाते हुए बहुत सी गतिविधियों द्वारा उनके प्रति अपना आदर कााहिर किया। विद्यार्थियों ने अपने अध्यापकों के लिए धन्यवाद कार्ड बनाए तथा उन पर बहुत सुंदर संदेश लिखे।

इसके साथ-साथ भाषण प्रतियोगिता, कविता वाचन, गायन, नृत्य प्रस्तुति एवं नाट्य रूपांतरण द्वारा उन्होंने अपने मन के भावों को अपने अध्यापकों के सामने प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने अपनी गतिविधियों की वीडियो बनाकर विद्यालय के फेसबुक पेज पर टैग की तथा तस्वीरों को साझा किया। विद्यार्थियों के अतिरिक्त अध्यापकों के लिए ‘शो योग टैलेंट’ थीम के अंतर्गत बहुत सी गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें अध्यापक गणों ने बहुत उत्साह से भाग लिया।

विद्यार्थियों ने कोविड-19 के चलते अपने संदेशों के द्वारा अध्यापकों को बताया कि वह उन्हें कितना याद करते हैं एवं शीघ्र से शीघ्र स्कूल आने के लिए उत्सुक हैं। इनोसैंट हाट्र्स के चेयरमैन डा. अनूप बौरी ने अध्यापक दिवस के अवसर पर सभी अध्यापकों को बधाई दी तथा कोविड-१९ के इस मुश्किल समय में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए उन्हें धन्यवाद देकर प्रोत्साहित किया।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *