Punjab News: फर्जी CIA स्टाफ कर्मी बन कर युवक ने किया ये काम

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 294 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, गुरदासपुर। Punjab News: पंजाब के गुरदासपुर (Gurdaspur) -बटाला में आज जीटी रोड पर बाबरी हाईटैक नाका से थोड़ी ही दूरी पर एक लुटेरे ने खुद को सी.आई.ए. स्टाफ (CIA Staff) का कर्मचारी बताकर एक राहगीर को देसी पिस्तोल दिखाकर लूट लिया।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

परंतु पीड़ित ने साहस दिखा कर शोर मचाया तो लुटेरा भाग कर सड़क के किनारे खेतों में छुप गया। जानकारी के अनुसार पीड़ित ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को बुलाया, जिस पर पुलिस ने मौके पर पंहुच कर आरोपी को खेतों से काबू किया।

Jalandhar News
Jalandhar News

आगे की कार्रवाई शुरू कर दी

आरोपी की पहचान जगना निवासी धारीवाल के रूप में हुई है। वहीं पीड़ित की पहचान रवि कुमार पुत्र सुखदेव कुमार निवासी गीता भवन रोड गुरदासपुर के रूप में हुई है।

गुरदासपुर की सदर पुलिस ने लुटेरे को हिरासत में ले लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फर्जी लुटेरे का शिकार पीड़ित रवि कुमार ने बताया कि वह गुरदासपुर के गीता भवन रोड पर डिब्बे बनाकर सप्लाई करता है।

पुलिस ने आरोपी पर काबू पाया

आज जब वह वसूली करते हुए कार से गुरदासपुर से धारीवाल जा रहे थे तो बबरी नाका से कुछ दूरी पर एक पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो आरोपी ने उसे रोक कर अपने आपको सी.आई.ए. स्टाफ गुरदासपुर का कर्मचारी बताया और उससे मोबाईल व पैसे लूट लिए।

Punjab News
Punjab News

परंतु मुझे शक होने पर मैंने शोर मचा कर लोगों को इकट्ठा करना चाहा तो आरोपी भाग खड़ा हुआ तथा सड़क किनारे खेत में चला गया। मैंने 112 नंबर पर फोन किया और आम लोगों और पुलिस ने मिलकर आरोपी पर काबू पाया।

अमृतसर में देख लो भ्रष्टाचार की इमारत, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *