Jalandhar News: जालंधर में CM मान की रिहाइश के पास कांग्रेसी नेता ने काट दी अवैध कालोनी, दर्जन भर कोठियां और दुकानें भी बना डाली, करोड़ों रुपए का चूना, अब काम रुकवाया

Daily Samvad
5 Min Read
Illegal-Construction-in-Barring2
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 651 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: illegal structures and work stopped colony near janjh ghar birring – जालंधर में मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) के घर के पास ही कांग्रेसी (Congress) नेता और कालोनाइजर वडिंग ने एक नहीं दो-दो अवैध कालोनियां काट दिया। हैरानी की बात तो यह है कि नगर निगम के MTP, ATP और इंस्पैक्टर को मुख्यमंत्री का भी खौफ नहीं है, जिससे निगम के खजाने को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

इसका खुलासा आज उस समय हुआ, जब नए एटीपी सुखदेव वशिष्ठ इलाके का मौका मुआयना करने पहुंचे। एटीपी सुखदेव वशिष्ठ ने दोनों अवैध कालोनियों में निर्माण काम रुकवाते हुए इसकी जानकारी नगर निगम के कमिश्नर गौतम जैन (Gautam Jain IAS) को दी है। गौतम जैन ने कहा है कि इन अवैध कालोनियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

Illegal Construction in Barring3
Illegal Construction in Barring

अवैध कालोनियों और निर्माण पर एक्शन

एटीपी सुखदेव वशिष्ठ और उनकी टीम ने आज वडिंग इलाके में काटी गई अवैध कालोनियों और उनमें हो रहे निर्माण पर एक्शन लिया। यहां एक साथ कई कोठियां और कामर्शियल निर्माण हो रहे थे। जिससे सरकार को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है।

एटीपी सुखदेव वशिष्ठ ने बताया कि अवैध कालोनी किसी वडिंग कालोनाइजर की बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि मौके पर कोठियां बनाने वाले बिल्डर्स के पास न तो कोई नक्शा था और न ही किसी तरह की कोई एनओसी और न ही कालोनी का कोई दस्तावेज बिल्डर्स दिखा सका। जिससे सभी निर्माण काम बंद करवा दिया गया।

वडिंग गांव में जंज घर के पास ही अवैध कालोनी

वडिंग गांव में जंज घर के पास ही अवैध कालोनी काटी गई है। जिसमें कई कोठियां एक साथ बनाई जा रही है। इसके अलावा सड़क किनारे कामर्शियल निर्माण भी हो रहा था। एटीपी सुखदेव वशिष्ठ ने मौके पर काम रुकवाते हुए संबंधित बिल्डर्स और कालोनाइजर्स से दस्तावेज मांगे हैं।

Illegal Construction in Barring
Illegal Construction in Barring

आपको बता दें कि इससे पहले भी इन अवैध कालोनियों में एटीपी सुखदेव वशिष्ठ ने ही कार्रवाई की थी। लेकिन सुखदेव वशिष्ठ के हटते ही अवैध कालोनियां न केवल विकसित हो गई हैं, बल्कि उनमें कोठियां और दुकानें बन गईं। हैरानी की बात तो यह है कि इससे पहले तैनात रहे एमटीपी, एटीपी और इंस्पैक्टर ने कोई कार्रवाई ही नहीं की।

सरकार को लगा दिया करोड़ों का चूना

यही नहीं, वडिंग इलाके में एक साथ कई अवैध कालोनियां डेवलेप हो गईं, कई कोठियां बन गई, जिससे सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगा है। सरकार को हुए करोड़ों रुपए के नुकसान के लिए निगम के बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारी ही जिम्मेदार हैं।

बताया जा रहा है कि वडिंग इलाके में पूर्व पार्षद के पति और कांग्रेसी नेता ने सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगाया है। कालोनाइजर पूर्व विधायक का बेहद करीबी माना जाता है। कांग्रेस सरकार के समय जालंधर सैंट्रल हलके में इस कालोनाइजर ने एक के बाद कई अवैध कालोनियां काट कर सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगाया है।

Illegal Construction in Barring
Illegal Construction in Barring

निगम के ही कुछ अफसर की मिलीभगत

अब आम आदमी पार्टी की सरकार में भी कांग्रेसी नेता व कालोनाइजर भगवंत मान सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगा रहे हैं। इसमें नगर निगम के ही कुछ अफसर मिले हुए हैं। हैरानी की बात तो यह है कि जिस जगह यह गलत काम हो रहा है, वहां से मुख्यमंत्री भगवंत मान की रिहाइश थोड़ी दूर पर है।

Bhagwant Mann News House in Jalandhar
Bhagwant Mann News House in Jalandhar

इस संबंध में कालोनाइजर और कांग्रेसी नेता से संपर्क करने की कोशिश की गई, जिससे कि उनका पक्ष भी प्रकाशित किया जा सके, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। हालांकि बिल्डर्स ने कहा है कि उनके नक्शे पास है। लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि अवैध कालोनी में बिना प्लाटों की रजिस्ट्री के एनओसी और नक्शे कैसे पास किए जा रहे हैं। यही भी नगर निगम में सबसे बड़ा स्कैंडल है।

जालंधर निगम अफसरों का करप्शन देख लो CM साहब..

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *