जालंधर में गैस एजैंसी के कारिदों की गुंडागर्दी, गैस कम भरा, शिकायत पर ग्राहक को पीटा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब के जालंधर में गैस एजेंसी के कर्मचारियों की गुंडागर्दी सामने आई है। मामला कम वजन के सिलेंडर का है। जब कस्टमर ने इसका विरोध करते हुए वीडियो बनानी शुरु की तो वो भद्दी गालियां देने लगे। मामले के बारे में एसएचओ से लेकर पुलिस कमिश्नर तक शिकायत की लेकिन कार्रवाई के बजाय समझौता कराया जा रहा है।

फगवाड़ा गेट में इलैक्ट्रिकल शॉप चलाने वाले न्यू ग्रीन माडल टाउन निवासी राहुल गुप्ता ने बताया कि उनके भाई अंकुश गुप्ता ने गैस सिलेंडर बुक कराया था। जब एजेंसी का कर्मचारी डिलीवरी देने आया तो उन्हें सिलेंडर का वजन कम लगा। उन्होंने गैस कम होने की बात कही तो कर्मचारी ने कहा कि सिलेंडर पूरा भरा है, चाहे तो उनके कंडे से वजन कर लो।

गैस कम भरा था

कर्मचारियों ने अपने कंडे से वजन किया तो वह 31 किलो 500 ग्राम निकला। कस्टमर ने कहा कि जब सिलेंडर का गैस समेत वजन 30 किलो 100 ग्राम होना चाहिए तो उनके कंडे में ज्यादा कैसे आ रहा?। उन्हें शक हो गया कि कर्मचारियों ने अपने कंडे के साथ भी छेड़छाड़ कर रखी है।

इसके बाद कस्टमर ने अपने कंडे से वजन किया तो वह 28 किलो 60 ग्राम निकला। जब उन्होंने कर्मचारियों को इसके बारे में पूछा तो वो बहस करने लगे। पोल खुलने पर वह भरा हुआ सिलेंडर लेकर भागने की कोशिश करने लगे लेकिन कामयाब नहीं हुए। इसके बाद वह खाली लेकर भाग निकले।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *