घूसखोर दरोगा: विजीलैंस ने ASI को 30,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

police-bribe-corruption

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज डी.एस.पी सिटी फ़िरोज़पुर के रीडर ए.एस.आई. गुरलाभ सिंह को 30,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त ए.एस.आई. को शिकायतकर्ता गुरदयाल सिंह निवासी झुग्गे हज़ारा सिंह वाला ज़िला फ़िरोज़पुर की शिकायत पर पकड़ा है।

शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में बताया कि उक्त रीडर द्वारा उसके और उसके पारिवारिक सदस्यों के खि़लाफ़ पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में दायर रिट्ट पटीशन सम्बन्धी चल रही जांच संबंधी बयान दर्ज करने में मदद करने के बदले 50,000 रुपए की माँग की गई है और सौदा 30,000 में तय हुआ है।

विजीलैंस की तरफ से शिकायत की पड़ताल के उपरांत उक्त दोषी ए.एस.आई. को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में 30,000 रुपए की रिश्वत लेते हुये मौके पर ही पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि दोषी के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना फ़िरोज़पुर में मुकदमा दर्ज करके अगली कार्यवाही आरंभ कर दी गई है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *