लुधियाना में बवाल, भाजपा दफ्तर में ताला लगाने पहुंचे कांग्रेसी,पुलिस से झड़प, कांग्रेसियों को पुलिस ने खदेड़ा

Daily Samvad
1 Min Read

Big news

डेली संवाद, लुधियाना
पंजाब में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस और भाजपा खासी सक्रिय हो गई है। लुधियाना में भाजपा नेताओं ने जहां करप्शन को मुद्दा बनाकर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट दफ्तर में ताला लगा दिया था, वहीं अब इसके जवाब में कांग्रेसी वर्करों ने भाजपा दफ्तर में ताला लगाने के लिए कूच किया।

कांग्रेसी नेताओं ने लुधियाना में भाजपा दफ्तर के सामने विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। कांग्रेसी वर्करों को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिया बनाया है, जिस पर कांग्रेसी वर्करों को रोका जा रहा है। लेकिन वर्कर खासे नाराज है।

इस दौरान कांग्रेस और भाजपा के नेता आमने-सामने आ गए हैं। पुलिस और कांग्रेसी प्रदर्शनकारियों में जमकर बवाल हुआ है। झड़प के बाद पुलिस ने कांग्रेसी वर्करों को खदेड़ा। फिलहाल लुधियाना मेंं भाजपा दफ्तर के आस-पास तनाव है।

योगी राज में दम, काम ज्यादा बातें कम, देखें VIDEO

https://youtu.be/kNvYHrmdFmM















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *