यूपी के छोटे शहरों और गांवों में भी अब स्टेडियम, जिम्नेजियम और स्पोर्ट्स कोर्ट

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

yogi adityanath

डेली संवाद, लखनऊ
यूपी के छोटे शहरों में भी अब दिखेंगे बड़े स्टेडियम, जिम्नेजियम और स्पोर्ट्स कोर्ट्स। राज्य सरकार खेल और खिलाड़ियों दोनों को तराशने के लिए बड़ी तैयारी में लगी है। इसके तहत बड़े शहरों के साथ ही छोटे जिलों और कस्बाई इलाकों में भी खेल मैदान और अत्याधुनिक सुविधाएं बढ़ाई जा रही है।

योजना के तहत सरकार अगले 03 महीने में झांसी में 3.5662 करोड़ रुपये की लागत से बने जिम्नास्टिक हॉल का तोहफा देने जा रही है। कासगंज में भी 10.2125 करोड़ रुपये से स्पोर्ट्स स्टेडियम बनकर तैयार हो गया है। जल्द ही जिले के खिलाड़ियों को अपने स्टेडियम में खेल की सुविधाएं मिलना शुरू हो जाएंगी।

पानी की बचत भी होगी

खेलों को बढ़ावा देने में लगी राज्य सरकार ने प्रदेश के खेल मैदानों की सूरत बदलने के साथ वहां की सुंदरता बढ़ाने और रखरखाव के लिए कई व्यवस्थाएं की हैं। कानपुर के ग्रीन पार्क के बाद लखनऊ में केडी सिंह बाबू स्टेडियम में सरकार ने 3.82 करोड़ रुपये के स्प्रिंकलर लगवाए हैं। स्प्रिंकलर के लगने के बाद पूरे खेल मैदान को पानी मिलने लगा है।

इसके प्रयोग से मैदान में घास उगने में फायदा होने के साथ पानी की बचत भी होगी। गांव-गांव से निकलने वाली प्रतिभाओं को खेल के अवसर दिलाने और उनके खेल में सुधार लाने के प्रयास सरकार की ओर से किये जा रहे हैं। खिलाड़ियों के पलायन को रोकने के लिए भी सरकार प्रत्येक जिले में खेल स्टेडियमों का तोहफा देने का काम कर रही है।

राज्य सरकार खिलाड़ियों को अपने ही प्रदेश में बेहतर खेल की सुविधाएं मुहैया कराने में जुटी है। इस क्रम में खेल विभाग ने 1.09 करोड़ रुपये से जुल्फिकार अली हॉकी स्टेडियम रामपुर में छात्रावास की मरम्मत का काम भी पूरा कर लिया है।

उत्तर प्रदेश की कमान संभालने के बाद से ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज तक प्रदेश में खिलाड़ियों की सुविधाओं को लगातार बढ़ाने का काम किया है। सरकार के इस प्रयास से खिलाड़ियों को खेलने के अवसर मिल रहे हैं और उनको खेल में विशिष्टता के आधार पर विभिन्न सरकारी विभागों में नौकरियां भी मिली हैं।

जालंधर में खुले हैं मैनहोल, आओ, गिरो और मरो, देखें VIDEO



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *