डेली संवाद, जालंधर
पिछले कई महीने से खुले मैनहोल के ढक्कन से घायल हो रहे लोगों की आवाज बना डेली संवाद और SSNews चैनल। डेली संवाद पर खबर दिखाने और प्रकाशित होने के बाद नगर निगम के कमिश्नर करनेश शर्मा, मेयर जगदीश राजा और इनके पार्षद पति सलिल बारी तो बहरे बने रहे, लेकिन इलाके के पूर्व पार्षद और भाजपा नेता अश्वनी भंडारी आगे आए।
अश्वनी भंडारी ने नगर निगम के सुपरवाइजर से बात कर के न केवल सीवरेज के मैनहोल का ढक्कन मुहैया करवाया, बल्कि अपने लोगों के साथ मिलकर खुले मैनहोल का ढक्कन लगवाया। जिससे इलाके के लोगों ने अश्वनी भंडारी का धन्यवाद किया है।
मामला बिक्रमपुरा टांडा चौक का है। जहां दो महीने से गली तोड़कर छोड़ दी गई। गटर का ढक्कन खुला है। लोगों ने इसकी शिकायत कौंसलर पति सलिल बारी से की तो, उन्होंने ठेकेदार से बात कर के आश्वासन दिया। लेकिन मैनहोल पर ढक्कन नहीं लगा सके। इस खबर को डेली संवाद पर लाइव चलाई गई। इसके बाद भाजपा पार्षद अश्वनी भंडारी ने निजी तौर पर मैनहोल का ढक्कन लगवाया।
जो काम मेयर और कौंसलर नहीं करवा सके, पूर्व पार्षद अश्वनी भंडारी ने करवा दिया, देखें VIDEO










