Jalandhar News: जालंधर में 2 करोड़ की विदेशी करेंसी के साथ हवाला कारोबारी काबू

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 278 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर (Jalandhar) में सिटी पुलिस (City Police) ने देर रात रूटीन नाकाबंदी के दौरान करीब 2 करोड़ रुपये की विदेशी करेंसी (Foreign Currency) के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

आरोपी के पास उक्त पैसे का कोई सबूत नहीं था, जिसके चलते पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बरामद की गई सारी नकदी विदेशी करेंसी में थी।

कमिश्नरेट पुलिस देर रात तक जांच और पूछताछ में जुटी रही। गिरफ्तार आरोपी की पहचान होशियारपुर निवासी पुनीत सूद उर्फ गांधी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक क्रेटा कार भी बरामद की है।

नहीं दिखा पाया सबूत

संत नगर के पास नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने शक के आधार पर एक काले रंग की क्रेटा कार को रोका और उसकी तलाशी ली तो उसमें से भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई। देर रात तक आरोपी पुलिस को कोई ठोस दस्तावेज नहीं दिखा पाया, अब पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Jalandhar News
Jalandhar News

आरोपी से पूछताछ जारी

प्राप्त जानकारी के अनुसार जालंधर सिटी पुलिस द्वारा न्यू बारादरी थाने में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। देर रात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Investigation
Investigation

प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त आरोपी से बरामद विदेशी मुद्रा की बाजार कीमत करीब दो करोड़ रुपए है। हालांकि सीपी स्वप्न शर्मा ने ऐसे किसी मामले से इनकार किया है। आपको बता दें कि पुलिस मामले में हवाला एंगल की भी जांच कर रही है।

अमृतसर में देख लो भ्रष्टाचार की इमारत, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *