प्रदेशवासियों को गुमराह कर सत्ता हासिल करने वाली भाजपा ने विकास बाधित किया: कृष्णकांत पांडेय

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लखनऊ
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कृष्णकांत पांडेय ने कुशीनगर में प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा दिये गए बयान पर हमला करते हुए कहा कि प्रदेश वासियों को गुमराह कर सत्ता हासिल करने वाली भाजपा सरकार महंगाई, भ्रष्टाचार ,बेरोजगारी, ध्वस्त कानून व स्वास्थ्य सेवाओं से बदहाल व्यवस्था पर वह बात करने के स्थान पर सतही मुद्दों से फिर भ्रमित कर सत्ता हासिल करने का मंसूबा बांधकर जवाबदेही से बच रहे है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में गंभीर वायरस से दो सौ बच्चों की मौत हो चुकी उनके बहुप्रचारित पीकू वार्डो का कहीं पता नहीं चल रहा है, सरकारी अस्पतालों में ब्लड की उपलब्धता नही है, सरकार की लापरवाही से गरीब इलाज के लिये तरस रहे है। मुख्यमंत्री पूरी तरह हताशा में जन सरोकारों पर नहीं बल्कि नकारात्मक बातें करके मुद्दों से भटकाने की रणनीति पर काम कर रहे, लेकिन कांग्रेस जनसरोकारों पर भाजपा को अपनी पिच पर खेलने को मजबूर कर यूपी की उनके नेतृत्व में हुई बर्बादी का हिसाब और सवालों का जवाब मांगेगी।

नकारात्मक मुद्दों पर बहस कर रहे

श्री पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री जी कमरतोड़ महंगाई, लखनऊ की सड़कों पर पीट रहे बेरोजगारों और किसानों के दुख पर बात करने के बजाय बदल रहा उत्तर प्रदेश में अपने प्रचार में कोलकाता के एलिवेटेड रोड की फ़ोटो दिखा कर झूठ का प्रचार कर रहे है, मुख्यमंत्री जी शासन चलाने में विफल हो चुके है, जनता के मुद्दों पर वह चर्चा करने के स्थान पर नकारात्मक मुद्दों पर बहस कर रहे है।

उंन्होने कहा कि कांग्रेस जनता के सवालों पर चुनाव लड़कर भाजपा को मजबूत चुनौती देकर उसे परास्त करेगी। किसानों के लिये बड़ी-बड़ी बात करने वाली भाजपा सरकार ने किसानों को बर्बाद कर दिया, आय दोगुनी करने का वादा करने वाली भाजपा सरकार ने कृषि उत्पादों की लागत दोगुनी जरूर कर दी, कृषि यंत्रों पर भारी कर यूरिया आदि के बढ़े दाम और महंगा डीजल कमर तोड़ रहा है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *