भाजपा सरकार राज्य का सत्यानाश करने के बाद भी बाज नहीं आ रही है: अखिलेश यादव

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लखनऊ
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि अपने पूरे कार्यकाल में भाजपा सरकार राज्य का सत्यानाश करने के बाद भी बाज नहीं आ रही है। वह कुप्रचार के जरिए लोकतंत्र को गुमराह करने का महापाप कर रही है। भाजपा ने किसानों के साथ छल किया है।

किसानों को कर्जमाफी, एमएसपी भुगतान, आय दुगनी करने के तमाम झांसे दिए पर उसे मिला कुछ नहीं। नौजवानों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया गया है। महिलाएं एवं बच्चियां सर्वाधिक अपमानित एवं दुष्कर्म पीड़िता है। विकास अवरुद्ध है।

स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल

भाजपा के झूठे वादों की लम्बी फेहरिस्त है। स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल है। कोरोना महामारी के दौर में अस्पतालों में बेड, दवा, इलाज के अभाव में लोगों की जाने चली गई। शिक्षा के क्षेत्र में भर्तियों को लेकर काफी असंतोष है। राज्य कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत हैं। झूठे दावे तो अब भाजपा में किसी को याद भी नहीं आते हैं।

डबल इंजन भाजपा सरकार अपराधियों के आगे पूरी तरह बेबस हो चुकी है। प्रदेश में जंगलराज कायम है। राज्य में कानून व्यवस्था संकट में है। बिजनौर में राष्ट्रीय स्तर की महिला खिलाड़ी की दुष्कर्म के बाद नृशंस हत्या, विचलित करने वाली घटना है। रेप के बाद रेलवे ट्रैक पर उसकी लाश फेंकी गई।

कागजों पर बच्चों को मिल रहा है मिड-डे मील

भाजपा सरकार बच्चों को खाना देने के बजाय बीमारियां परोस रही है। मुरादाबाद में मिड-डे मील में निकले कीड़े बच्चों ने खाना फेंका। सीतापुर में कागजों पर बच्चों को मिल रहा है मिड-डे मील। सुल्तानपुर में अव्यवस्था और गंदगी के बीच बच्चों का खाना पकता है। जनता ने सन् 2022 के चुनाव में भाजपा को विदाई का मन बना लिया है। भाजपा नेताओं और विधायकों का चारों ओर जनता लगातार विरोध कर रही है। गोरखपुर में सांसद और सहजनवां में भाजपा विधायक का बाढ़ पीड़ितों ने विरोध किया।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसान भाजपा विधायकों का बहिश्कार कर रहे हैं। भाजपा सरकार की गिरती साख को देखते हुए कई विधायक तो अब दूसरे रास्ते भी तलाशने लगे हैं। जनसाधारण का भरोसा अब समाजवादी पार्टी पर ही है। जनता को भरोसा है कि अगली 2022 की सरकार उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की ही बनना तय है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *