महिला नेत्री से दुष्कर्म और वीडियो बनाने के आरोप में इस पार्टी के दो सांसदों पर FIR दर्ज

Daily Samvad
2 Min Read

नई दिल्ली। लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद और चिराग पासवान के चचेरे भाई प्रिंस राज पासवान के खिलाफ दिल्ली के कनॉट प्लेस थाने में दुष्कर्म मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई है। एफआईआर में चिराग पासवान का भी जिक्र है। जानकारी के अनुसार पीड़ित युवती ने लगभग तीन महीने पहले कनॉट प्लेस थाने में प्रिंस के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन तब से अब तक मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हुई।

अब अदालत के आदेश के बाद कनॉट प्लेस थाने ने प्रिंस पासवान के खिलाफ 9 सितंबर को एफआईआर दर्ज की है। पीड़िता ने एफआईआर में आरोप लगाया है कि दुष्कर्म के दौरान उसका वीडियो भी बनाया गया था। उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर चुप रहने के लिए कहा जा रहा था। उस पर पुलिस में शिकायत न करने के लिए दबाव बनाया जा रहा था।

चिराग पासवान पर क्या है आरोप

पीड़िता ने एफआईआर में कहा है कि वह 15 जनवरी को चिराग से मिलने गई थी और उसने ये बात उन्हें भी बताई थी लेकिन उन्होंने इस शिकायत पर ध्यान नहीं दिया। बाद में चिराग ने पीड़िता को किसी तरह की शिकायत करने से भी मना किया था। पीड़िता का आरोप है कि चिराग ने पार्टी अध्यक्ष के पद पर रहते हुए भी इस मामले में संज्ञान नहीं लिया था।

प्रिंस पासवान पीड़िता द्वारा लगाए गए आरोपों से इनकार कर चुके हैं। पीड़िता का आरोप है कि वह लोजपा की सदस्य रह चुकी है। उसके साथ बेहोशी की हालत में यौन शोषण किया गया था। खबर है कि खुद प्रिंस पासवान की तरफ से भी इस मामले में एक एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है। प्रिंस ने अपने एफआईआर में दावा किया है कि युवती ने उन पर झूठे आरोप लगाए हैं। प्रिंस ने इस मामले में 17 जून को ट्वीट कर भी अपने खिलाफ लगे आरोपों को गलत बताया था।




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *