बड़ा हादसा: नाव पलटने से 11 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमरावती: महाराष्ट्र के अमरावती (Amravati) में बड़ा हादसा हुआ है, जहां वर्धा नदी में नाव पलटने से 11 लोगों की मौत हो चुकी है. हादसे के बाद 3 लोगों के शवों को बाहर निकाला गया है, जबकि 8 की तलाश जारी है. अमरावती के गालेगाव इलाके में हुई घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि नाव में बैठे लोग घूमने के लिए आए हुए थे और संतुलन बिगड़ने के बाद नाव पलट गई. हालांकि अभी तक किसी की पहचान नहीं हो पाई है. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक देवेंद्र वहां पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया।

असम में डूब गए थे 80 से ज्यादा लोग

इससे पहले पिछले ही हफ्ते असम में भी बड़ा नाव हादसा हुआ था, जहां जोरहाट नदी में दो नाव आपस में टकरा गई थीं. इसके बाद एक नाव पलट गई थी और उसपर सवार 80 से ज्यादा लोग डूब गए थे. हादसे में ज्यादातर लोगों को बचा लिया गया था. जबकि कुछ लोग खुद तैरकर किनारे तक आ गए थे. हादसे में एक महिला की मौत हुई थी, जबकि कई लोग लापता हो गए थे।

FLOOD का भयानक मंजर। GUJRAT में ROAD पर बह गई कारें, देखें वीडियो

https://youtu.be/FBipkGwsfhw



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *