विधान सभा चुनाव की तैयारी: कोरोना के कारण पंजाब में बढ़ाई गई पोलिंग बूथों की संख्या, सीईओ ने चुनाव को लेकर कही बड़ी बात, पढ़ें

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ), पंजाब डा. करुणा राजू ने आज कहा कि तर्क संगतकरण (रेशनाइलेज़शन) के बाद राज्य में पोलिंग बूथों की संख्या 23211 से बढ़ कर 24689 कर दी गई है। आज यहाँ अपने कार्यालय में पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुये मुख्य चुनाव अधिकारी ने कहा कि कोविड महामारी के कारण एक पोलिंग बूथ में आने वाले वोटरों की संख्या 1400 से घटा कर 1200 कर दी गई है। इसको ध्यान में रखते हुये राज्य भर के पोलिंग बूथों की संख्या में विस्तार किया गया है।

डा. राजू ने यह भी कहा कि तर्कसंगत प्रक्रिया के बाद पोलिंग बूथों की संख्या 23211 से बढ़ा कर 24689 कर दी गई है। मुख्य चुनाव अधिकारी ने कहा कि भारतीय चुनाव आयोग (ई.सी.आई.) ने पंजाब में आगामी विधान सभा मतदान के लिए ज़रूरी ईवीएमज़ का प्रबंध करने के लिए सहमति दे दी है।

विभिन्न जिलों से 10500 कंट्रोल यूनिट

उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से 10500 कंट्रोल यूनिटों(सीयू) और 21100 वीवीपैट मशीनों को पंजाब के विभिन्न जिलों में पहुंचाई जा रही हैं। डा. राजू ने बताया कि इन मशीनों से सीईओ पंजाब कार्यालय के पास 45316 बैलट यूनिटें (बीयू), 34942 कंट्रोलिंग यूनिट (सीयू) और 37576 वीवीपैट मशीनें हो जाएंगी।

मुख्य चुनाव अधिकारी ने भरोसा दिलाया कि इन मशीनों को लाते समय भारतीय चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित एस.ओ.पीज़ की पालना की जा रही है। डा. राजू ने कहा कि ज़िलेवार नोडल अधिकारी इन मशीनों को मध्य प्रदेश से जीपीएस फिट किये विशेष ट्रांस्पोर्ट कंटेनरों में उपयुक्त स्कैनिंग के बाद सख़्त सुरक्षा अधीन लिया रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाब के 10 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, तरन तारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फ़िरोज़पुर, श्री मुक्तसर साहिब, मानसा और अमृतसर में ईवीएम-वीवीपैट सुरक्षित ढंग से ज़िला हैडक्वॉटर पहुँच गई हैं और बाकी जिलों में यह मशीनें दो दिनों के अंदर पहुँच जाएंगी।

राज्य भर में वेयरहाऊस स्थापित किये गए

मुख्य चुनाव अधिकारी ने आगे बताया कि इन मशीनों की फस्ट स्तर चैकिंग (एफएलसी) निर्धारित समय में एस.ओ.पीज़ अनुसार मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राजनैतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों की हाज़िरी में की जायेगी। उन्होंने कहा कि राज्य भर में वेयरहाऊस स्थापित किये गए हैं जिनमें सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ-साथ बहु-स्तरीय सुरक्षा प्रबंध किये गए हैं।

डा. राजू ने कहा कि मौजूदा महामारी को ध्यान में रखते सावधानियां भी सख़्ती से लागू की जा रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि राज्य में निर्विघ्न, पारदर्शी, शांतिपूर्ण और मुश्किल रहित मतदान को यकीनी बनाने के लिए हर संभव यत्न किये जा रहे हैं।

Haryana Police का रिश्वतखोर चेहरा। सरेआम घूस की वसूली। देखें

https://youtu.be/3ZDYvpTBosA



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *