विजीलेंस ने पंजाब पुलिस के ASI को 5,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए दबोचा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

bribe

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने सिटी पुलिस थाना लोहारका रोड, अमृतसर में तैनात एक सहायक सब-इंस्पेक्टर (ए.एस.आई.) को 5,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि एएसआई फरजन्द लाल को अमृतसर जिले के गाँव डल्ला राजपूतां के प्रगट सिंह की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया था।

शिकायतकर्ता ने विजीलैंस को दी अपनी शिकायत में दोष लगाया कि उसने स्थानीय अदालत में चल रहे एक केस के सम्बन्ध में ज़ब्त किये गए उसके वाहन को छुड़वाने के लिए अर्ज़ी दी है और एएसआई उक्त अर्ज़ी संबंधी पुलिस रिपोर्ट आगे भेजने के बदले 20,000 रुपए की माँग कर रहा है परन्तु सौदा 5000 रुपए में तय हुआ है।

शिकायतकर्ता की जानकारी की तस्दीक करने के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो की टीम हरकत में आई और मुलजिम एएसआई को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में शिकायतकर्ता से 5,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही गिरफ़्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि उक्त मुलजिम के विरुद्ध भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के पुलिस थाना अमृतसर में केस दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

Captain Amarinder Singh ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया, जाने वजह



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *