नवजोत सिद्धू अगर नहीं बने मुख्यमंत्री, तो MLA परगट सिंह को बना सकते हैं CM या Dy CM चेहरा, हरीश रावत के साथ परगट की मीटिंग के बाद चर्चा तेज

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के वरिष्ठ नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री पद की लालसा नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान जिसे भी मुख्यमंत्री बनाएगी, उन्हें मंजूर है। उधर, नवजोत सिद्धू के साथ हरीश रावत, अजय माकन और हरीश चौधरी की बैठक चल रही है। इससे पहले कांग्रेस के महासचिव व विधायक परगट सिंह की हरीश रावत के साथ मीटिंग हुई है।

सूत्र बता रहे हैं कि कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा नवजोत सिद्धू को देश के लिए खतरा बताए जाने और सिद्धू के सीएम बनाए जाने का खुलकर विरोध करने के ऐलान के बाद पार्टी हाईकमान कोई रिस्क नहीं लेना चाहता है। जिससे नवजोत सिद्धू की बजाए उनके किसी खास सिपहसलार को मुख्यमंत्री बना सकती है। इस लिहाज से जालंधर कैंट हलके के विधायक परगट सिंह का नाम भी सामने आ गया है।

सूत्रों के मुताबिक, सिद्धू खेमे के कैप्टन विरोधी किसी नेता को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बिठाकर कैप्टन अमरिंदर सिंह को आलाकमान और नाराज नहीं करना चाहता है। फिलहाल मुख्यमंत्री पद के लिए नवजोत सिद्धू, सुखजिंदर सिंह रंधावा और सुनील जाखड़ का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए आगे चल रहा है।

नवजोत सिद्धू देश की सुरक्षा के लिए खतरा, पाक PM और सेना प्रमुख से उसकी दोस्ती, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *