कैप्टन अमरिंदर सिंह को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश का बड़ा बयान, BJP में उथलपुथल शुरू

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़/नई दिल्ली। पंजाब (Punjab) के होशियारपुर से बीजेपी के लोकसभा सांसद और मोदी सरकार में वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने IANS से बात करते हुए कहा, ‘कांग्रेस ने मुख्यमंत्री को हटाकर स्वीकार किया है कि पंजाब में उसकी सरकार सभी मोर्चों पर विफल रही है.’ उन्होंने कांग्रेस सरकार पर राज्य में माफिया, भ्रष्टाचार और अवैध खनन को बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया।

सोम प्रकाश ने यह भी कहा, ‘अमरिंदर सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू के बारे में जो कह रहे हैं वह सच है और यह सभी जानते हैं.’ इस सवाल पर कि क्या कैप्टन भाजपा में शामिल होंगे, केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने कहा, ‘राजनीति में क्या होगा, कोई नहीं जानता.’ हालांकि, उन्होंने कहा कि इस पर पार्टी आलाकमान को फैसला करना है।

अपनी लड़ाई जारी रखेंगे : कैप्टन

आपको बता दें कि पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) ने कहा है कि वह अपनी लड़ाई जारी रखेंगे. उनके इस बयान ने कांग्रेस (Congress) के साथ-साथ पंजाब के राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी. अमरिंदर ने शनिवार को ‘अपमान’ का आरोप लगाते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

इस्तीफा देने के तुरंत बाद सिंह ने पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) पर पाकिस्तान के साथ संबंध रखने का आरोप लगाया और यहां तक कि उन्हें ‘राष्ट्र-विरोधी’ भी कहा. उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि उनका पंजाब का मुख्यमंत्री बनना भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा होगा।

बीजेपी पहली बार अपने दम पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी

बता दें पंजाब में अकाली दल के गठबंधन छोड़ने के बाद बीजेपी पहली बार अपने दम पर विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही है. बीजेपी के पास फिलहाल राज्य में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर कोई मजबूत चेहरा नहीं है. राजनीतिक जानकारों का यह भी मानना है कि अमरिंदर सिंह जैसे नेता के साथ जुड़ने से भाजपा को ठीक उसी तरह फायदा हो सकता है, जैसा उसे असम में लाभ हुआ।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *