‘आजतक’ के नाम वाली वेबसाइट्स, फेसबुक पेज व YouTube चैनल बनाने वाले सावधान, आजतक समूह पहुंचा कोर्ट, कई वेबसाइट बंद करने के आदेश

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

भडास4मीडिया.काम
नई दिल्ली। बहुत सारे लोगों ने आजतक शब्द को अपनी वेबसाइट के नाम के आगे या पीछे या मध्य में जोड़ रखा है. ऐसी वेबसाइटों के पीछे हाथ धोकर पड़ चुका है आजतक समूह. ये ग्रुप नहीं चाहता कि दूसरा कोई भी आजतक शब्द का इस्तेमाल अपने नाम में करे और इस बहाने खुद को आजतक ग्रुप से मिलता जुलता दिखाकर लाभ पाने की कोशिश करे।

इसी मामले में कोर्ट में हुई सुनवाई में ‘आजतक’ की तरह दिखने वाली वेबसाइटों पर हाईकोर्ट ने शिकंजा कसने का आर्डर दिया और इस बाबत गूगल-फेसबुक को भी निर्देशित किया गया है. दिल्ली हाई कोर्ट ने गूगल और फेसबुक को उन 25 अलग-अलग वेबसाइट, खाते और पेज को ब्लॉक करने का निर्देश दिया है जिनके नाम में आजतक शब्द जुड़ा हुआ है और जो खुद को आजतक ग्रुप की तरह दिखाने की कोशिश करते हैं।

आजतक समूह अपने ट्रेडमार्क को लेकर काफी संजीदा है. इसका इस्तेमाल जो दूसरे लोग कर रहे हैं, उनको दंडित कराने की कोशिश में जुटा हुआ है ग्रुप. आजतक नाम वाली वेबसाइटें अपने पाठकों को यह विश्वास दिलाने की कोशिश करती हैं कि वह ‘आजतक’ ग्रुप से संबंधित हैं. इसके आधार पर कई किस्म की धोखाधड़ी भी की जाती है।

4 वेबसाइटों के खिलाफ आदेश पारित

दिल्ली हाईकोर्ट ने सितंबर 2020 में मिलते जुलते नाम वाली 4 वेबसाइटों के खिलाफ आदेश पारित किया था, जिसे अब अन्य 25 वेबसाइटों तक बढ़ा दिया गया है. न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत की एकल पीठ ने इन सभी वेबसाइटों के साथ-साथ गूगल, फेसबुक और अन्य डोमेन रजिस्टर करने वालों को भी पक्षकार बनाया है।

उन सभी को नोटिस जारी किया गया है और अक्टूबर माह के तीसरे सप्ताह तक जवाब देने के लिए कहा है. हाई कोर्ट की एकल पीठ ने गूगल और फेसबुक को ‘आजतक लाइव’, ‘आजतक इंडिया न्यूज’, ‘ई’ आजतक आदि नाम के 25 पेजों को ब्लॉक और सस्पेंड करने का निर्देश दिया है। (साभार- भडास4मीडिया.काम)



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *