पंजाब: गन्ने के खेत में एनकाउंटर, एक बदमाश को लगी गोली, अपहरणकर्ताओं के चुंगल से कारोबारी के बेटे को छुड़ाया

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, होशियारपुर
पंजाब के होशियारपुर से बड़ी खबर है। यहां बीती रात पुलिस और बदमाशों के बीच एनकाउंटर हो गया। जिसमें एक बदमाश को गोली लगी है। बताया जा रहा है कि इन बदमाशों ने कारोबारी के बेटे का अहरण कर फिरौती मांगी थी। फिलहाल इस संबंध में होशियापुर पुलिस थोड़ी देर में प्रेस कांफ्रेंस कर सारा खुलासा करेगी।

होशियारपुर में सोमवार सुबह अगवा किए गए आढ़ती के 21 वर्षीय बेटे राजन को पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के साथ मुकाबले के बाद छुड़वा लिया। मंगलवार अल सुबह चार बजे के करीब पुलिस टीम अपहृत युवक राजन को माउंट एवेन्यू स्थित उसके घर छोड़ गई। सूत्रों के मुताबिक टांडा से बटाला रोड पर किसी स्थान पर गन्ने के खेतों में पुलिस और आरोपियों के बीच मुकाबला हुआ। इसमें एक आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

अनमीत कोंडल ने ऑपरेशन कामयाब होने की बात की

एसएसपी अनमीत कोंडल ने ऑपरेशन कामयाब होने की बात की है। अब मामले के बारे में पूरी जानकारी एसएसपी प्रेस कांफ्रेंस करके देंगी। आपको बता दें कि अज्ञात नकाबपोशों ने सोमवार सुबह करीब 4.45 बजे फगवाड़ा रोड स्थित मुख्य सब्जी मंडी से फल आढ़ती जसपाल के 21 वर्षीय पुत्र राजन का अपहरण कर लिया था।

राजन अपनी दुकान मैसर्स जसपाल एंड राजन, दुकान संख्या 94 पर अपनी कार से पहुंचा था। जैसे ही उसने अपनी कार अपनी दुकान के बाहर खड़ी की वैसे ही अपनी वरना कार में उसका पीछा कर रहे अपहरणकर्ता वहां पहुंचे और अपनी कार राजन की कार के बराबर खड़ी कर दी। उन्होंने उसे जबरन अपनी कार (वरना) में खींच लिया और भाग निकले। इन अपहरणकर्ताओं में से एक अपहरणकर्ता राजन की कार को लेकर चला गया।

सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में सारा घटनाक्रम कैद

करीब आधे घंटे के बाद राजन के पिता मंडी की शेड में पहुंचे और मजदूरों से उसके बारे में पूछा। उस वक्त तक उन्हें राजन के अपहरण की खबर नहीं थी। मजदूरों ने उन्हें बताया कि वह वहां नहीं आया है, तो सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई और राजन के अपहरण की घटना की सीसीटीवी फुटेज मिल गई। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में सारा घटनाक्रम दिखाई दिया।

अपहरण के करीब एक घंटे के बाद राजन के पिता जयपाल को एक विदेशी नंबर से व्हाट्सएप पर कॉल आया और अपहरणकर्ताओं ने फिरौती के रूप में दो करोड़ रुपये की बड़ी रकम मांगी। सूचना पाकर एसएसपी होशियारपुर अमनीत कोंडल और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

मुख्यमंत्री चन्नी की पहली कैबिनेट मीटिंग, देखें LIVE



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *