राकेश टिकैत का बड़ा आरोप, कहा- लखीमपुर में किसानों को कुचलने के बाद फायरिंग भी हुई, देश भर के किसान अलर्ट रहें

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी में रविवार को हुआ बवाल अब जोर पकड़ता नजर आ रहा है। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी किसानों समेत दिल्ली बार्डर से लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हो गए हैं। टिकैत ने कहा कि किसानों पर हमला किया गया है। उन पर गोलीबारी की गई है। इस बीच पुलिस प्रशासन ने एहतियातन सुरक्षा बढ़ा दी है। एसपी सटी सेकंड ज्ञानेंद्र सिंह और थाना प्रभारी सचिन मलिक फोर्स के साथ किसान नेताओं से बात करने पहुंचे हैं।

भाकियू ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से राकेश टिकैत की रवानगी की सूचना दी। भाकियू ने बताया कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय टेनी के बेटे की कार से तीन किसानों की मौत हो गई है। किसान नेता तजेंद्रर सिंह विर्क घायल हैं। हालांकि अभी तक दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

किसानों को अलर्ट रहने का निर्देश

संयुक्त किसान मोर्चा ने देशभर के किसानों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। रवाना होने से पहले राकेश टिकैत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वहां किसान लौट रहे थे। उन पर गाड़ियों से हमला किया गया। गोलीबारी की गई। इसमें कई किसानों की मौत की खबर है। हम लखीमपुर खीरी के लिए निकल रहे हैं। रात 12 या एक बजे तक हम खीरी पहुंच सकते हैं। वहां पीड़ित किसानों के बीच जाएंगे और उनकी बात सबके सामने रखेंगे।

BJP नेता ने आंदोलनकारी किसानों पर चढ़ाई कार, 5 की मौत, किसानों ने फूंकी कार

https://youtu.be/Y4bZqHisuW4















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *