Facebook-WhatsApp और इंस्टाग्राम डाउन होने से मार्क जुकरबर्ग ने एक दिन में गंवाए 45,555 करोड़ रुपये

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 319 शब्द|📅 05 Oct 2021

Facebook-WhatsApp और इंस्टाग्राम डाउन होने से मार्क जुकरबर्ग ने एक दिन में गंवाए 45,555 करोड़ रुपये

नई दिल्ली। फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप की सेवाएं बाधित होने से सोमवार को दुनियाभर में हाहाकार मच गया। इससे फेसबुक के शेयरों में भारी गिरावट आई और कंपनी के सीईओ मार्क जुकरबर्ग की नेटवर्थ कुछ ही घंटों में 6.11 अरब डॉलर गिर गई। वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में एक स्थान फिसलकर पांचवें नंबर पर आ गए हैं। हालांकि, जुकरबर्ग ने सेवाएं बाधित होने से करोड़ों यूजर्स को हुई परेशानी के लिए माफी मांगी।

इन दिक्कतों की वजह से फेसबुक के शेयरों में 4.9 फीसद की गिरावट आई। इस तरह कंपनी का शेयर सितंबर मध्य के बाद से करीब 15 फीसदी गिर चुका है। Bloomberg Billionaires Index के मुताबिक फेसबुक के शेयरों में गिरावट से जुकरबर्ग की नेटवर्थ 6.11 अरब डॉलर गिरकर 122 अरब डॉलर रह गई है। कुछ दिन पहले वह 140 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ अमीरों की लिस्ट में चौथे नंबर पर थे, लेकिन अब वह फिर से बिल गेट्स से पिछड़ गए हैं। गेट्स 124 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ इस सूची में चौथे नंबर पर हैं।

दुनियाभर के लोग और बिजनस जो हम पर निर्भर हैं

सर्विस बहाल होने के बाद फेसबुक ने ट्विटर पर कहा, ‘दुनियाभर के लोग और बिजनस जो हम पर निर्भर हैं, उनके लिए हमें दुख है। हम अपने ऐप्स और सेवाओं को पूरी तरह से बहाल करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। यह बताते हुए हमें खुशी हो रही है कि वे दोबारा ऑनलाइन वापस आ रहे हैं। हमारे साथ बने रहने के लिए धन्यवाद।’

इस बीच जुकरबर्ग ने फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप की सेवाएं बाधित होने से यूजर्स को हुई परेशानी के लिए माफी मांगी है। उन्होंने एक पोस्ट में कहा, ‘फेसबुक, इंस्टाग्राम, वॉट्सऐप और मैसेंजर की सेवाएं बहाल हो गई हैं। आज इनकी सेवाओं में जो बाधा आई, उसके लिए मैं माफी मांगता हूं। मैं जानता हूं कि आप अपने लोगों से जुड़े रहने के लिए हमारी सर्विसेज पर कितना निर्भर हैं।’

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *