पुलिस की हिरासत से छूटे पंजाब के डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा, बोले – यूपी के CM योगी को भेजेंगे जनरल डायर आवार्ड

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पुलिस की हिरासत से छूटे पंजाब के डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा, बोले - यूपी के CM योगी को भेजेंगे जनरल डायर आवार्ड

चंडीगढ़। पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योदी अदित्यनाथ को जरनल डायर आवार्ड भेजेंगे। जेल से बाहर आते ही मीडिया के सामने उन्होंने यह ऐलान किया। उपमुख्यमंत्री रंधावा उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में विरोध प्रदर्शन के लिए गए थे। लेकिन यूपी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और सरसावां पुलिस थाने में रखा।

करीब 3 घंटे बाद उन्हें रिहा किया गया और थाने से निकलते ही वह गुरुद्वारा दीप सिंह पहुंचे और वहां पर माथा टेका। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि जो कुछ लखीमपुर खीरी में हुआ वह निंदनीय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस पर एक्शन लेना चाहिए, यही नहीं वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योदी अदित्य नाथ को जरनल डायर आवार्ड भेजेंगे।

बॉर्डर पर रोककर किया था गिरफ्तार

पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा को लखीमपुर जाते समय सोमवार को यूपी पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। उन्हें सहरानपुर के सरसावां पुलिस थाने में रखा गया था। उन्होंने देर शाम वहीं पर खाना आया और लखीमपुर जाने की अपनी बात पर अड़े रहे। पंजाब के सीएम चरणजीत चन्नी ने रंधावा और अन्य विधायकों को हिरासत में लेने और उन्हें लखीमपुर न जाने देने की कड़े शब्दों में निंदा की।

उन्होंने कहा, यूपी सरकार अत्याचार कर रही है। इससे पहले सोमवार को योगी सरकार ने चन्नी और रंधावा के हेलिकॉप्टर को लखनऊ में लैंडिंग की परमिशन नहीं दी थी। जिसके बाद रंधावा कुछ विधायकों के साथ सड़क मार्ग से लखीमपुर के लिए रवाना हुए। जैसे ही उनका काफिला यमुनानगर से सहारनपुर में दाखिल हुआ तो यूपी पुलिस ने उन्हें बॉर्डर पर ही रोक लिया।

उन्हें आगे जाने की इजाजत नहीं दी। इसके बाद रंधावा और अन्य विधायकों ने लखीमपुर में हुई घटना के खिलाफ वहीं बैठकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। मामला बढ़ता देख पुलिस ने रंधावा, विधायक कुलबीर जीरा और अंगद सैनी को हिरासत में ले लिया गया था।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *