नवजोत सिद्धू का इस्तीफा कभी भी हो सकता है मंजूर, इस सांसद को मिलेगी प्रधानगी, सोनिया से मिलने पहुंचे CM चन्नी

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नवजोत सिद्धू का इस्तीफा कभी भी हो सकता है मंजूर, इस सांसद को मिलेगी प्रधानगी, सोनिया से मिलने पहुंचे CM चन्नी

डेली संवाद, नई दिल्ली/चंडीगढ़
पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिद्धू का इस्तीफा कभी भी मंजूर हो सकता है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी अब सोनिया गांधी से मिलने दिल्ली पहुंच गए हैं। आपको बता दें कि चरणजीत सिंह चन्नी को आज राजस्थान के मुख्यमंत्री से मुलाकात थी, लेकिन चन्नी ने राजस्थान का दौरा रद्द कर सीधे दिल्ली पहुंच गए।

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक नवजोत सिद्धू का इस्तीफा मंजूर हो सकता है। उनकी जगह रवनीत बिट्टू को पंजाब कांग्रेस का नया प्रधान बनाया जा सकता है। इसे लेकर दिल्ली में सोनिया गांधी से चरणजीत सिंह चन्नी ने मुलाकात करने वाले हैं। इस मीटिंग में पंजाब कांग्रेस के संगठन को लेकर चर्चा होगी।

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने सोनिया गांधी से दिल्ली में की मुलाकात

पंजाब के CM चरणजीत सिंह चन्नी का राजस्थान दौरा रद्द हो गया है। राजस्थान सरकार ने जयपुर में उनके लिए भोज और सम्मान समारोह रखा था। चन्नी पंजाब के पहले अनुसूचित जाति के सीएम बने हैं। हालांकि इसे अंतिम वक्त में रद्द कर दिया गया। वहीं, सीएम चन्नी अब शाम को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलेंगे। यह मुलाकात पंजाब के राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से महत्व के साथ कृषि कानूनों को लेकर हो रही है। सीएम चन्नी लगातार केंद्र सरकार से हिंसा की वजह बन रहे कानूनों को रद्द करने की मांग करेंगे।

सीएम चन्नी का राजस्थान दौरा रद्द होने की जानकारी खुद वहां के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दी। उन्होंने ट्वीट किया कि लखीमपुर खीरी में दुखद घटना हुई है। वहीं, उत्तर प्रदेश की प्रभारी महामंत्री प्रियंका गांधी को भी डिटेन किया हुआ है। 5-6 अक्टूबर को आल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने देश भर में धरने-प्रदर्शन का ऐलान किया है। इन परिस्थितियों में पंजाब के सीएम के लिए मुख्यमंत्री निवास पर रखा कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *