कृषि विभाग द्वारा किसानी संघर्ष के दौरान शहादतें देने वाले 147 किसानों के परिवारों को नियुक्ति पत्र जारी – रणदीप नाभा

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कृषि विभाग द्वारा किसानी संघर्ष के दौरान शहादतें देने वाले 147 किसानों के परिवारों को नियुक्ति पत्र जारी - रणदीप नाभा

डेली संवाद, चंडीगढ़
संकट की इस घड़ी में किसानों और उनके परिवारों के साथ खड़े रहने सम्बन्धी अपनी वचनबद्धता को ज़ाहिर करते हुये कृषि विभाग द्वारा आज किसानी संघर्ष के दौरान शहादतें देने वाले 147 किसानों के परिवारों को नियुक्ति पत्र जारी किये गए। इस संबंधी जानकारी देते हुये कृषि मंत्री स. रणदीप नाभा ने बताया कि मुख्यमंत्री पंजाब स. चरणजीत सिंह चन्नी के गतिशील नेतृत्व में यह पत्र सम्बन्धित मंत्रियों को सौंपे गए हैं जो सम्बन्धित परिवारों के घर जाकर इन नियुक्ति पत्रों को निजी तौर पर सौंपेंगे।

राज्य सरकार की तरफ से चल रहे किसानी संघर्ष के दौरान शहादतें देने वाले किसानों के परिवारिक सदस्यों को नौकरी देने का भरोसा दिया गया था। कृषि विभाग ने राजस्व, शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर यह नियुक्ति पत्र जारी किये हैं। पंजाब सरकार किसानों के हक में डट कर खड़ी है। उन्होंने कहा, ’’जो कीमती जानें गंवाईं गई हैं, उनकी भरपाई नहीं की जा सकती परन्तु फिर भी मृतकों के आश्रितों को मुआवज़ा दिया जाना चाहिए।’’

पंजाब एक कृषि प्रधान राज्य है

स. नाभा ने आगे कहा कि पंजाब एक कृषि प्रधान राज्य है जो राष्ट्रीय ख़ाद्य अनाज पुल में 30-40 प्रतिशत गेहूँ और 25-30 प्रतिशत चावलों में योगदान डाल कर देश के गरीबों का पेट भर रहा है और भारत की कुल भूमि का 1.5 प्रतिशत क्षेत्रफल रखता है। पिछले एक साल से अधिक समय से हमारे किसान राष्ट्रीय राजधानी की सरहदों पर बैठे हैं और केंद्र सरकार की तरफ से लागू किये तीन काले कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं।

वह सिर्फ़ यही चाहते थे कि संसद की तरफ पास किये यह काले कानून रद्द किये जाएँ और पंजाब सरकार की तरफ से विधान सभा में पहले ही इन कानूनों के विरुद्ध प्रस्ताव पास किया जा चुका है। कैबिनेट मंत्री ने आगे कहा कि सभी डिप्टी कमिश्नरों को बकाए सम्बन्धी दावों को जल्द से जल्द निपटाने के लिए सख़्त हिदायतें जारी की गई हैं।

किसानों को अपनी थार जीप से रौंदता चला गया मंत्री का लौंडा

https://www.youtube.com/watch?v=m1iDk7Z6R5I

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *