नशा तस्करी लूटपाट बढ़ने के खिलाफ अजीत नगर काजी मंडी में CM चन्नी का पुतला फूंका

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब मे नयी सरकार व नये मुख्यमंत्री चरनजीत चन्नी के बीस दिन का कार्यकाल बीतने के बाद भी जालंधर शहर मे नशा तस्करी, लूटपाट, गुंडागर्दी की घटनाओं मे किसी प्रकार से कोई कमी नही होने के चलते आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच के पंजाब प्रधान किशनलाल शर्मा के नेतृत्व मे सैंकड़ों लोगों ने पुतला फूंका।

जालंधर में नशे की मंडी से मशहूर काजी मंडी अमरीक नगर इलाक़े में लोगों ने इलाक़े व शहर में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं व बेखौफ होकर घुम रहे लुटेरों नशा तस्करों को पकड़ने मे नाकाम हो गई। पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री चरनजीत चन्नी का पुतला फूंका।

इस अवसर पर डॉ विनीत शर्मा ने कहा बेहद दुखदाई बात है कि पुरी दुनिया मे अपनी महान संस्कृति से मशहूर पांच दरिया की धरती पंजाब जो आज अपराधिक़ घटनाओं के चलते बदनाम हो गयी है। इस पवित्र धरती को राजनेताओं ने शहीदों की धरती पंजाब को नशो एवं आपराधिक धरती बनाया है। जिसके ख़िलाफ नौजवानों को आगे आकर आवाज़ बुलंद करनी चाहिए।

नकेल कसने मे जिला पुलिस असफल

इस अवसर किशनलाल शर्मा ने कहा शहर मे राजनीतिक सरक्षण के चलते पंजाब पुलिस का सिर्फ जनता मे खौफ बना हुआ और हर रोज अपराध करने वाले अपराधी बेखौफ होकर घूम रहे है। जिस पर नकेल कसने मे जिला पुलिस असफल हो गयी है। इसी वजह से हर रोज महिलाओं से लूटपाट भी हो रही है।

इस मौके पर डॉ विनीत शर्मा, एडवोकेट अशोक सरीन, अजमेर सिंह बादल, गुरदेव देबी, धर्मपाल, नितिन बरोल, रोहित कौंडल, हिम्मत सिंह, शिव दुग्गल, टोनी सिंह, गुरदित्त सिंह, शिंदर सिंह, दविंद्र, राजिंदर शर्मा, अन्य मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *