मंत्री अजय मिश्रा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्यवाही, बेटे को कल सुबह तक का हाजिर होने का अल्टीमेटम, पढ़ें नवजोत सिद्धू की हुंकार

Daily Samvad
3 Min Read

लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र के घर पर पुलिस ने नोटिस चस्पा कर दी है। ये नोटिस धारा 160 के तहत चस्पा की गई है। जिसमें बेटे आशीष मिश्र को कल सुबह 10 बजे क्राइम ब्रांच ने पूछताछ के लिए लखीमपुर खीरी बुलाया है। यहां उसे जांच कमेटी के सामने अपना पक्ष रखना होगा।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री का घर लखीमपुर के शाहपुरा कोठी इलाके में है। हालांकि मंत्री का बेटा घर पर नहीं है। सुबह आईजी लक्ष्मी ने भी कहा था कि आशीष कहां है, इस बारे में पता नहीं है।

हिरासत से छूटे नवजोत सिद्धू

उधर, लखीमपुर खीरी जा रहे पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को UP बॉर्डर पर सहारनपुर में पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। इस पर नाराज कांग्रेसियों ने UP पुलिस का पहला बैरिकेड तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने सिद्धू और उनके साथ गए मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, विजयेंद्र सिंगला, गुरकीरत कोटली समेत 4 विधायकों को हिरासत में लिया था।

इसके बाद सभी करीब पांच घंटे तक धरने पर बैठे रहे। रात में करीब 6 बजे सभी को पुलिस ने छोड़ दिया। इसके बाद सिद्धू काफिले के साथ लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हो गए हैं। उनके साथ 20 लोगों को आगे जाने की अनुमति प्रशासन ने दी है। इससे पहले मोहाली में सिद्धू ने कहा था कि अगर कल (शुक्रवार) तक केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र के बेटे आशीष की गिरफ्तारी नहीं हुई वह भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे।

आशीष की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

लखीमपुर हिंसा के मामले में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया और 3 आरोपियों को हिरासत में लिया। लव, कुश और आशीष पांडेय गिरफ्तार किए गए हैं। आशीष मिश्र की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी चल रही है। उन्हें समन भी भेजा गया है।

लखीमपुर मामले में IG रेंज लक्ष्मी सिंह ने कहा कि दो लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया। दोनों से पूछताछ में कई सारे सबूत और साक्ष्य मिले हैं। घटना में शामिल तीन आरोपियों की जानकारी मिली है, जिनकी मौत हो चुकी है। मौके से खोखे भी बरामद हुए हैं, जिनकी फोरेंसिक जांच कराई जा रही है। गृह राज्य मंत्री के बेटे आशीष मिश्र को भी पूछताछ के लिए समन भेजकर बुलाया जाएगा।

Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *