सांसद राजा भैया व MLA प्रतीक भूषण के करीबी अयोध्या शुक्ला को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी, विरोधियों के होश उड़े, जिला अध्यक्ष ने दी बधाई

Daily Samvad
4 Min Read

डेली संवाद, गोण्डा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वांत देव सिंह के मार्गदर्शन और सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार-विमर्श करके भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर बमबम की उपस्थिति में आज अपने संगठनात्मक ढांचे में विस्तार करते हुए भाई अयोध्या प्रसाद शुक्ला को भाजपा जिला गोंडा में कार्य समिति सदस्य नियुक्ति की गई।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष अमर किशोर बमबम ने भाजपा नेता अयोध्या शुक्ला का माल्यापर्ण करके उनका स्वागत किया । आपको बता दे कि भाजपा नेता अयोध्या शुक्ला झंझरी ब्लॉक के पूर्व अध्यक्ष रह चुके है उनकी युवाओ में अच्छी पैठ है अध्यक्ष रहते समय उन्होंने ब्लॉक में विकास कामो के लिए विधायक प्रतीक भूषण सिंह व सांसद कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ़ राजा भैया से सहयोग लेकर लोगो को आ रही परेशानियों को दूर करवाने में उन्होंने अपनी अहम भूमिका निभाई।

अयोध्या शुक्ला विधायक व सांसद के करीबी

अयोध्या शुक्ला विधायक व सांसद के करीबी माने जाते है। इस कायक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अमर किशोर बमबम ने सभी लोगों से कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान चल रहा है जिससे हमें सब को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाकर उतर प्रदेश में भाजपा को और मजबूत करना चाहिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी ने भारत वासियों के लिए बहुत सी कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हुई हैं और हर भाजपा कार्यकर्ता दिलो जान से योजनाओं का लाभ हर नागरिक तक पहुंचाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी पार्टी की रणनीति के अनुरूप संगठन कार्यकर्ताओं में सक्रियता लाने व केंद्र की विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं को जो लोगों के लिए चलाई जा रही हैं उनको घर घर तक पहुंचाने की जिम्मेवारी बखूबी निभाए।

उन्होंने कहा कि आज व्यापारी समाज का अभिन्न अंग है और भारतीय जनता पार्टी चाहती है कि ज्यादा से ज्यादा व्यापारी हमारी पार्टी की विचारधारा से जुड़े। इस मौके पर लोगो को संबोधित करते हुए भाजपा नेता अयोध्या शुक्ला ने कहा कि पार्टी ने इस अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को देश भर में दो करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया है जबकि पार्टी के देशभर के कार्यकर्ताओं ने अपना लक्ष्य आठ करोड़ सुनिश्चित किया है। ऐसे में वह दिन दूर नहीं जब भाजपा के सदस्यों की संख्या आठ करोड़ का इजाफा हो जाएगा।

प्रचंड जीत के पीछे पार्टी कार्यकर्ताओं का खून-पसीना

श्री अयोध्या शुक्ला ने कहा कि पिछले चुनाव में विपक्षियों ने जीत के लिए कई तरह के हथकंडे अपनाए, लेकिन जनता ने भाजपा को जिताकर यह साबित कर दिया कि राष्ट्रवाद को कोई चुनौती नहीं दे सकता। लोकसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत पर लोगों की पीठ थपथपाते हुए श्री शुक्ला ने कहा कि इस प्रचंड जीत के पीछे पार्टी कार्यकर्ताओं का खून-पसीना है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के बल पर हर लक्ष्य को पूरा करने की अपेक्षा संगठन करता है।

श्री शुक्ला का मानना है कि एक कार्यकर्ता के तौर पर भाजपा का सदस्य होने के नाते अपने आपको हमें कभी कम नहीं आंकना चाहिए। भाजपा का कार्यकर्ता किसी भी कठिन परिस्थति मे जोश होश धैर्य के साथ-साथ कुशल नेतृत्व के चलते असंभव को सम्भव बना कमाल कर रहा है।

अकाली नेता पहुंचे लखनऊ, Lakhimpur खीरी विवाद पर भरी हुंकार

Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *