लखीमपुर बवाल: आखिरकार मजिस्ट्रेट के सामने पेश हुए आशीष मिश्र, क्राइम ब्रांच ने शुरू की पूछताछ

Daily Samvad
2 Min Read

लखीमपुर खीरी। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी का पुत्र और तिकुनिया कांड का मुख्य आरोपी आशीष मिश्र मोनू क्राइम ब्रांच के ऑफिस पहुंच गया है। आशीष मिश्र से क्राइम ब्रांच की टीम ने पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, लखीमपुर खीरी में शुक्रवार देर शाम को फिर से इंटरनेट सेवा बंद कर दी है। उधर, नवजोत सिंह सिद्धू निघासन में पत्रकार रमन कश्यप के घर पर मौन अनशन पर बैठे हैं।

लखीमपुर हिंसा के सातवें दिन मुख्य आरोपी और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र का बेटा आशीष क्राइम ब्रांच के ऑफिस पहुंचा। आशीष को क्राइम ब्रांच ने 11 बजे बुलाया गया था, लेकिन वह उससे काफी पहले ही पहुंच गया। डीआईजी-एसपी विजय ढुल मौके पर हैं। उससे पूछताछ की जा रही है।

मजिस्ट्रेट के सामने आशीष मिश्र से पूछताछ

क्राइम ब्रांच की टीम ने आशीष मिश्र से पूछताछ शुरू कर दी है। मजिस्ट्रेट के सामने आशीष मिश्र से पूछताछ की जा रही है। आशीष मिश्र का कलमबंद बयान हो रहा है। पूछताछ के दौरान आशीष मिश्र का वकील भी मौजूद है।

पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू लखीमपुर खीरी के निघासन इलाके में मृतक पत्रकार रमन कश्यप के आवास पर लखीमपुर घटना के सिलसिले में गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र के बेटे आशीष मिश्र की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। सिद्धू ने कहा कि जब तक मंत्री के बेटे गिरफ्तार नहीं हो जाते, अनशन से नहीं हटेंगे।

Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *