पंजाब कांग्रेस में कलह के बीच पार्टी हाईकमान का बड़ा फैसला, 16 अक्तूबर को बुलाई अहम बैठक

Daily Samvad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 195 शब्द|📅 09 Oct 2021

पंजाब कांग्रेस में कलह के बीच पार्टी हाईकमान का बड़ा फैसला, 16 अक्तूबर को बुलाई अहम बैठक

डेली संवाद, नई दिल्ली/चंडीगढ़
पंजाब कांग्रेस में कलह के बीच पार्टी हाई कमान ने बड़ा फैसला लिया है। कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की मीटिंग 16 अक्टूबर को दिल्ली में होगी। इस दौरान मौजूदा राजनीतिक हालात, आगामी विधानसभा चुनावों और संगठनात्मक चुनावों पर चर्चा होगी। G-23 के नेता काफी समय से मांग कर रहे थे कि पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई जाए।

इसे लेकर कुछ दिनों पहले कपिल सिब्बल ने कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर सवाल उठाए थे। साथ ही उन्होंने कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक भी बुलाने की मांग की थी। सिर्फ सिब्बल ही नहीं कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने भी सोनिया गांधी को CWC की बैठक बुलाने की मांग करते हुए लेटर लिखा था।

आपको बता दें कि पंजाब कांग्रेस के प्रधानगी से इस्तीफा देने के बाद नवजोत सिद्धू को लेकर कयासबाजी जारी है। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने कहा था कि कांग्रेस को कौन चला रहा है, पता ही नहीं चल रहा है। जिससे CWC की मीटिंग बुलाने की मांग भी उठी। इस दौरान पंजाब कांग्रेस में अभी तक घमासान जारी है।

सुखबीर बादल ने श्री देवी तालाब मंदिर में माथा टेका, किसानों के मुद्दे पर क्या बोले

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *