अतिरिक्त मुख्य सचिव विकास द्वारा धान की खरीद प्रक्रिया का जायज़ा

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़
मुख्यमंत्री स. चरणजीत सिंह चन्नी के आदेशों पर कार्यवाही करते हुए आज खरीद प्रक्रिया की उच्च स्तरीय समीक्षा की गई। मीटिंग की अध्यक्षता अतिरिक्त मुख्य सचिव विकास श्री डी.के. तिवारी ने की। राज्य में धान की जि़ला-वार आमद का जायज़ा लेते हुए श्री तिवारी ने खरीद एजेंसियों के मैनेजिंग डायरेक्टरों को बाकायदा तौर पर जिलों का दौरा करने और ज़मीनी स्थिति का जायज़ा लेने के आदेश दिए।

मंडी बोर्ड के सचिव रवि भगत ने तरन तारन, अमृतसर और गुरदासपुर जिलों में खरीद की रफ़्तार संबंधी अपना फीडबैक साझा करते हुए कहा कि फ़सल की आमद बढ़ रही है और खरीद भी तेज़ी से चल रही है। अब तक जिलों में सिफऱ् 4 फीसद धान की आमद हुई है और न्युनतम समर्थन मूल्य के 240 करोड़ रुपए से अधिक की अदायगी किसानों के खातों में डाल दी गई है।

इसी तरह की फीडबैक अन्य एमडीज़ से प्राप्त हुई है जिन्होंने कहा कि पहले खऱाब मौसम के कारण धान की फ़सल की कटाई में देरी हुई और अब यह अनुमान लगाया जा रहा है कि मौसम साफ़ होने से आने वाले दिनों में ज़्यादातर जिलों में कटाई का काम तेज़ होगा।

अतिरिक्त मुख्य सचिव विकास ने खरीद एजेंसियों को चावलों के शैलरों की अलॉटमैंट प्रक्रिया और उनको अलग-अलग मंडियों के साथ जोडऩे की प्रक्रिया में तेज़ी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि जिन जिलों में मिलिंग क्षमता की तुलना में पहले ही ज़्यादा मात्रा में पुराने धान की फ़सल पड़ी है, को रिलीज ऑर्डर जारी किए जा सकते हैं।

Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *