पंजाब के सांसद रवनीत बिट्टू पहुंचे श्रीनगर, पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, कहा – आतंकवादियों ने अल्पसंख्यक सिख और हिंदू भाईचारे को निशाना बनाया

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, श्रीनगर
पंजाब के लुधियाना से कांग्रेस के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू आज आतंकवाद से पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए श्रीनगर पहुंचे। बिट्टू के साथ जम्मू-कश्मीर के स्थानीय नेता सुरिन्दर सिंह चन्नी भी मौजूद थे। शोक संतप्त परिवारों के साथ मुलाकात करने के बाद बिट्टू ने कहा कि यह जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा चुनकर की गई यह हत्याएं बहुत घिनौनी हैं।

उन्होंने कहा कि श्रीनगर में आतंकवादियों ने ख़ास भाईचारों के लोगों को निशाना बनाते हुए सरकारी स्कूल के एक प्रिंसिपल और एक अध्यापक की हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि अध्यापक दीपक चंद जम्मू का रहने वाला हिंदू था और प्रिंसिपल सुपिन्दर कौर सिख भाईचारे से सम्बन्धित थी।

उन्होंने आगे कहा कि अफगानिस्तान में घटा हालिया घटनाक्रम, भारत ख़ासकर जम्मू-कश्मीर और पंजाब की शांति के लिए बड़ा ख़तरा है, जिनकी पाकिस्तान के साथ सरहद लगती है। उन्होंने यह भी कहा कि अफगानिस्तान में राजनैतिक उथल-पुथल के कारण पाकिस्तान प्रयोजित आतंकवादी समूह ऐसी कायराना गतिविधियों से पंजाब और जम्मू-कश्मीर की शांति भंग करने की कोशिश कर रहे हैं।

सांप्रदायिक सद्भावना के लिए बड़ा ख़तरा

श्री बिट्टू ने कहा कि यह परिवार 90 के दशक से इलाके के हर भाईचारे के लोगों, यहाँ तक कि मुसलमानों की भी मदद कर रहे थे। परन्तु इस अमानवीय कारनामे ने जम्मू-कश्मीर में सांप्रदायिक सद्भावना के लिए बड़ा ख़तरा पैदा कर दिया है। पंजाब से लोक सभा सदस्य ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री श्री अमित शाह से अपील की कि वह जम्मू-कश्मीर में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को ऐसे आतंकवादी संगठनों के साथ सख्ती से निपटने की अपील भी की।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *