Lakhimpur Kheri Violence: लखीमपुर खीरी हिंसा केस में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे और नामजद आरोपी आशीष मिश्र को लंबी पूछताछ के बाद शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया गया है.
बता दें कि आशीष मिश्रा से सुबह 11 बजे से 6 लोगों की टीम पूछताछ कर रही थी. आज लखीमपुर में क्राइम ब्रांच के दफ्तर में आशीष मिश्रा से मजिस्ट्रेट के सामने सवाल-जवाब किए गए.
हालांकि पूछताछ के दौरान आशीष मिश्रा ने अपने पक्ष में कई वीडियो पेश किए. उन्होंने 10 लोगों के बयान का हलफनामा भी पेश किया, जो बताते हैं कि वो काफिले के साथ नहीं, दंगल मैदान में था. लेकिन पुलिस ने आशीष को गिरफ्तार कर लिया है और अब कल उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा. देखिए.









