उद्योग और वाणिज्य मंत्री गुरकीरत सिंह ने 26 और 27 अक्तूबर को होने वाले चौथे प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन में शामिल होने का कारोबारियों को दिया न्योता

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 401 शब्द|📅 11 Oct 2021

उद्योग और वाणिज्य मंत्री गुरकीरत सिंह ने 26 और 27 अक्तूबर को होने वाले चौथे प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन में शामिल होने का कारोबारियों को दिया न्योता

डेली संवाद, चंडीगढ़
राज्य की निवेश के क्षेत्र में अथाह संभावना का जि़क्र करते हुये पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री गुरकीरत सिंह ने आज निवेशकों को राज्य में निवेश करने और एग्रो-प्रोसेसिंग, फार्मास्यूटीकल, लोहा और स्टील, स्वास्थ्य, शिक्षा और निर्माण जैसे क्षेत्रों में मौजूदा मौकों का लाभ लेने की अपील की।

गुरकीरत सिंह ने 26 और 27 अक्तूबर, 2021 को होने वाले चौथे प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन के लिए न्योता देते हुये कहा, ‘पंजाब सरकार द्वारा चौथा प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन करवाया जा रहा है जिसमें राज्य में कारोबार स्थापित करने और प्रफुल्लित करने के लिए व्यापक मौकों की झलक पेश की जायेगी। यह सम्मेलन वास्तव में समूचे भारत के उद्योगपतियों के लिए वर्चुअल तौर पर आयोजित किया जायेगा और 27 अक्तूबर को राज्य की औद्योगिक राजधानी लुधियाना में एक स्पैशल स्टेट सैशन भी होगा।

पंजाब निवेशक सम्मेलन की तैयारियों का जायज़ा

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री आगामी प्रगतीशील पंजाब निवेशक सम्मेलन की तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए यहाँ उद्योग भवन में अलग-अलग बोर्डों और कारपोरेशनों के चेयरमैनों, वाइस -चेयरमैनों और अधिकारियों के साथ मीटिंग की अध्यक्षता कर रहे थे। उद्योग मंत्री गुरकीरत सिंह ने उद्योग को हर राज्य की रीढ़ की हड्डी बताते हुये कहा कि निवेश को आकर्षित करके पंजाब में उद्योग को मज़बूत करने के लिए पिछले साढ़े चार सालों में ठोस यत्न किये गए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘अब मुझे उद्योग विभाग की जि़म्मेदारी सौंपी गई है और मैं राज्य में अधिक से अधिक उद्योग लाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ूंगा, जिससे न सिर्फ़ रोजग़ार पैदा करने में सहायता मिलेगी बल्कि यह राज्य की अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा।’’ मंत्री ने कहा कि वह राज्य के उद्योगों को विशेष पैकेज और प्रोत्साहन मुहैया करवाने के लिए केंद्र सरकार को विनती भी करेंगे।

अधिकारियों को एक लैंड्ड बैंक स्थापित

उन्होंने राज्य में उद्योगों को स्थापित करने के लिए अधिकारियों को एक लैंड्ड बैंक स्थापित करने के संभावित विकल्पों की पहचान करने के लिए भी कहा जिससे राज्य में अपने उद्यम स्थापित करने में रूचि रखने वाले निवेशकों को किसी उचित जगह पर ज़मीन प्राप्त करने में किसी मुश्किल का सामना न करना पड़े।

इस दौरान उद्योग मंत्री ने पंजाब राज्य औद्योगिक विकास निगम (पीऐसआईडीसी) के कार्यालय का दौरा भी किया और चेयरमैन कृष्ण कुमार बावा को पीएसआईडीसी, जोकि उद्योगों के विकास में अहम भूमिका निभा रही है, को और मज़बूत करने का भरोसा दिया।

किसानों ने जाम किया नेशनल हाईवे, लोगों से हुई झड़प, देखें LIVE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *