शहीद नायब सूबेदार जसविन्दर सिंह, नायक मनदीप सिंह और सिपाही गज्जन सिंह के परिवारों के एक-एक मैंबर को सरकारी नौकरी और 50 लाख रुपए की एक्स -ग्रेशिया ग्रांट का ऐलान

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 231 शब्द|📅 11 Oct 2021

शहीद नायब सूबेदार जसविन्दर सिंह, नायक मनदीप सिंह और सिपाही गज्जन सिंह के परिवारों के एक-एक मैंबर को सरकारी नौकरी और 50 लाख रुपए की एक्स -ग्रेशिया ग्रांट का ऐलान

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज शहीद नायब सूबेदार जसविन्दर सिंह सेना मैडल, नायक मनदीप सिंह और सिपाही गज्जन सिंह के परिवारों के एक-एक मैंबर को सरकारी नौकरी और 50-50 लाख रुपए की एक्स-ग्रेशिया ग्रांट देने का ऐलान किया है जो पुंछ सैक्टर (जम्मू-कश्मीर) में आतंकवादियों के साथ लोहा लेते हुये देश सेवा में अपनी जानें बलिदान कर गए।

बहादुर सैनिकों के परिवारों के साथ हमदर्दी ज़ाहिर करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इन शूरवीरों की तरफ से देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए दिखाई गई समर्पण भावना और यहाँ तक कि अपनी ज़िन्दगियां खतरे में डाल देने का साहस बाकी सैनिकों को अपनी ड्यूटी और भी शिद्दत और वचनबद्धता के साथ निभाने के लिए प्रेरित करता रहेगा।

बताने योग्य है कि मैकानाईज़ड इनफैंटरी (1सिख) के यूनिट-4 के नायब सूबेदार जसविन्दर सिंह कपूरथला ज़िले में स्थित गाँव माना तलवंडी के निवासी थे जो अपने पीछे पत्नी सरदारनी राज कौर और बेटी सिमरजीत कौर छोड़ गए।

इसी तरह 11 सिख के नायक मनदीप सिंह जो गुरदासपुर ज़िले में घणीके बांगड़ (अलीवाल से फतेहगढ़ चूड़ियाँ रोड़) नज़दीक गाँव चट्ठा शीरा के थे, अपने पीछे पत्नी सरदारनी मनदीप कौर और दो पुत्र छोड़ गए और 23 सिख के सिपाही गज्जन सिंह रोपड़ ज़िले में गाँव पछरन्दा के निवासी थे, जिनका विवाह चार महीने पहले ही हुआ था जो अपने पीछे पत्नी सरदारनी हरप्रीत कौर छोड़ गए।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *