पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के बाद बढ़े CNG-PNG के दाम, त्यौहारी सीजन में आम पब्लिक को महंगाई की सौगात

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 443 शब्द|📅 13 Oct 2021

 

पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के बाद बढ़े CNG-PNG के दाम, त्यौहारी सीजन में आम पब्लिक को महंगाई की सौगात

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत कई शहरों में सीएनजी और पीएनजी (CNG-PNG Price) के दाम बढ़ गए हैं. सीएनजी और पीएनजी 2 रुपये से ज्यादा महंगी हो गई हैं. दिल्ली में आज (13 अक्टूबर) से सीएनजी की कीमत 49.76 रुपये प्रति किलो हो गई है. सीएनजी और पीएनजी के दाम 12 दिन में दूसरी बार बढ़े हैं. गैस के दाम बढ़ने से रसोई से लेकर कारोबार तक महंगाई की मार लोग झेल रहे हैं, जबकि पेट्रोल और डीजल के दाम पहले से ही बढ़े हुए हैं.

सीएनजी और पीएनजी (CNG-PNG Price) की कीमतें इस साल 5वीं बार बढ़ाई गई हैं. इसके बाद दिल्ली में सीएनजी 49.76 रुपये प्रति किलो हो गया है, जबकि पीएनजी की कीमत 35.11 रुपये प्रति SCM हो गई है. वहीं गुरुग्राम में सीएनजी 58.20 रुपये प्रति हो गया है, जबकि पीएनजी 33.31 रुपये प्रति SCM हो गया है.

CNG की नई कीमत

शहर सीएनजी की कीमत/किलो
दिल्ली 49.76 रुपये
नोएडा 66.54 रुपये
गुरुग्राम 58.20 रुपये
कानपुर 66.54 रुपये
अजमेर 65.02 रुपये
रेवाड़ी 58.90 रुपये

PNG की नई कीमत

शहर पीएनजी की कीमत/SCM
दिल्ली 35.11 रुपये
नोएडा 34.86 रुपये
गुरुग्राम 33.31 रुपये
रेवाड़ी 33.92 रुपये
मुजफ्फरनगर 33.92  रुपये
गाजियाबाद 34.86 रुपये

कई शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये से ऊपर

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज (13 अक्टूबर) पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है, जबकि पिछले कई दिनों से लगातार कीमतों में बढ़ोतरी हो रही थी. देश के कई शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये से ऊपर पहुंच चुकी है और इसका असर आम आदमी की जेब पर होने लगा है. दिल्ली में पेट्रोल का दाम 104.44 रुपये, जबकि डीजल का दाम 93.17 रुपये प्रति लीटर है. मुंबई में पेट्रोल की कीमत 110.41 रुपये और डीजल की कीमत 101.03 रुपये प्रति लीटर है. कोलकाता में पेट्रोल का दाम 105.09 रुपये, जबकि डीजल का दाम 96.28 रुपये लीटर है. वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 101.79 रुपये लीटर है तो डीजल 97.59 रुपये लीटर है.

पिछले हफ्ते बढ़ी थी रसोई गैस की कीमत

इससे पहले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी और सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों (PSU Petroleum Companies) ने रसोई गैस के के दाम 15 रुपये बढ़ा दिए थे. इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली और मुंबई में नॉन-सब्सिडी वाले 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 899.50 रुपये हो गई है, वहीं 5 किलो के सिलेंडर की कीमत अब 502 रुपये हो गई है. इससे पहले एक अक्टूबर को 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडरों के दाम भी बढ़ाए गए थे. कमर्शियल गैस की कीमत में प्रति सिलेंडर 43.5 रुपये की वृद्धि हुई थी, जिसके बाद दिल्ली में 19 किलो के गैस सिलेंडर की कीमत 1736.5 रुपये हो गई है.

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *