⏱️ 1 मिनट पढ़ने का समय|📝 128 शब्द|📅 14 Oct 2021
डेली संवाद, जालंधर
केंद्र सरकार द्वारा संचालित कार्यक्रम प्रतियोगिता कायाकल्प में प्राइमरी हेल्थ सेैंटर रायपुर रसूलपुर लगातार चौथी बार प्रथम स्थान पर रहा। लगातार चौथी बार प्रथम आने पर जालंधर के सिविल सर्जन डा. बलवंत सिंह और सीनियर मेडिकल अफसर आदमपुर डा. रीमा गोगिया ने प्राइमरी हेल्थ सैंटर रायपुर रसूलपुर के डाक्टर संदीप सिंह रंधावा और डाक्टर अमित कुमार सिद्धू को स्मृति चिन्ह और प्रशिस्त पत्र देकर सम्मानित किया।
आपको बता दें कि प्राइमरी हेल्थ सैंटर रायपुर रसूलपुर पंजाब की एकमात्र पीएचसी है जिसे यह गौरव प्राप्त है। कार्यक्रम में डीएमसी डा. ज्योति शर्मा, डा. रमन गुप्ता, डा. राकेश, डा, वरिंदर कौर थिंद, डा. रिचा, डा. अमृत व अन्य स्टाफ मौजूद था।
PUNJAB की सियासत में भूचाल ला रहा है NAVJOT SIDHU का यह VIDEO, देखें
https://youtu.be/6SkudZ25-aw










