America-Punjab News: अमेरिका में पंजाबी युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 की मौत, कई घायल

Daily Samvad
2 Min Read
USA Visa
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, बेगोवाल। America-Punjab News: अमेरिका के मिसिसिपी (Mississippi) शहर में कल दोपहर अज्ञात कार सवारों द्वारा की गई अंधाधुंध फायरिंग (Firing) से एक दुकान के बाहर काम कर रहे पंजाब (Punjab) के बेगोवाल (Begowal) के एक युवक समेत 2 लोगों की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

मृतकों में एक कपूरथला जिले का बताया जा रहा है, जिसकी पहचान जसवीर सिंह पुत्र वस्सन सिंह निवासी बेगोवाल के रूप में हुई है।

Young Man Die In America Due To Firing
Young Man Die In America Due To Firing

कर्ज लेकर विदेश चला गया

मृतक के पिता वस्सन सिंह निवासी बेगोवाल ने बताया कि उनका बेटा जसवीर सिंह (33) कुछ समय पहले रोजी-रोटी कमाने के लिए 40 लाख रुपये का कर्ज लेकर विदेश चला गया था।

money
money

जिसकी शादी हो चुकी थी और उसके 2 बच्चे भी हैं। उसका भाई भी अपने परिवार के साथ अमेरिका में रह रहा है।

अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू

उन्होंने कहा कि जसवीर सिंह उस दुकान के बाहर खड़ा था जहां वह काम करता था, तभी कार में सवार 2-3 अज्ञात लोगों ने अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इसी दौरान सिर में गोली लगने से जसवीर सिंह की मौत हो गई।

firing
firing

उन्होंने बताया कि उनके बेटे के अलावा एक और शख्स की मौत हुई बताई जा रही है, जबकि 3 घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

अमृतसर में देख लो भ्रष्टाचार की इमारत, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *