दिल्ली में नवजोत सिद्धू के इस्तीफे पर बड़ा फैसला, सिद्धू बोले- राहुल व प्रियंका उनके लिए सर्वस्व, जो फैसला करेंगे, सिर मत्थे; रावत का भी आया बड़ा बयान, पढ़ें बड़ी खबर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 200 शब्द|📅 14 Oct 2021

दिल्ली में नवजोत सिद्धू के इस्तीफे पर बड़ा फैसला, सिद्धू बोले- राहुल व प्रियंका उनके लिए सर्वस्व, जो फैसला करेंगे, सिर मत्थे; रावत का भी आया बड़ा बयान, पढ़ें बड़ी खबर

डेली संवाद, नई दिल्ली
पंजाब कांग्रेस के प्रधानगी पद से इस्तीफा देने के बाद आज नवजोत सिद्धू दिल्ली पहुंचे। वहां सिद्धू पार्टी हाईकमांड के नेताओं से मुलाकात की है। मुलाकात करने के बाद सिद्धू बाहर निकले और कहा कि उन्होंने पंजाब के बारे में सभी स्थितियां हाईकमांड को बताई है।

नवजोत सिद्धू ने कहा कि “मैंने पंजाब के प्रति, पंजाब कांग्रेस के प्रति जो भी मेरी चिंताएं थी वो पार्टी हाईकमांड को बताई हैं। मुझे कांग्रेस अध्यक्ष पर, प्रियंका जी पर और राहुल जी पर पूरा भरोसा है। वे जो भी निर्णय लेंगे वो कांग्रेस और पंजाब के हित में होगा, उनके हर आदेश का पालन करूंगा”। उधर, पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत ने कहा है कि नवजोत सिद्धू पहले की तरह अध्यक्ष पद पर काम करते रहेंगे।

आपको बता दें कि नवजोत सिद्धू के कारण कांग्रेस ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री पद से हटा दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री की कुर्सी पर चरणजीत सिंह चन्नी को बैठाया। अब सिद्धू इससे भी नाराज हैं और उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। फिलहाल अभी तक इस्तीफे की मंजूरी को लेकर कोई खबर नहीं है।

दिल्ली में इस्तीफे को लेकर नवजोत सिद्धू ने कही बड़ी बात, देखें Live

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *