Jalandhar News: जालंधर के इस बैंक में हंगामा, पीड़ित ने स्टाफ पर गंभीर आरोप

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: अकसर लोगों को बैंकों (Banks) से पैसे निकालते व जमा करते वक्त इधर-उधर के धक्के खाते देखा जाता है तथा लोग इन सब चीजों से काफी परेशान भी दिखाई देते हैं।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

ऐसा ही एक ताजा मामला आज श्री गुरु नानक मिशन चौक स्थित Imperial Urban Co-operative Bank में सामने आया, जब बैंक में अपने खाते से पैसे निकालने आए एक परिवार ने खूब हंगामा किया।

money
money

परिवार का आरोप है कि बैंक में उनके ही खाते से उन्ही के पैसे नहीं निकालने दिए जा रहे हैं और उन्हे परेशान किया जा रहा है।

पैसे जमा कराने से मना कर दिया

पीड़ित साहिल अरोड़ा ने बताया कि वह हर माह अपनी पत्नी के खाते में 5 हज़ार रुपए जमा करते हैं। फरवरी के बाद जब वह पैसे जमा करने पहुंचे तो आरबीआई (RBI) की हिदायत की बात कहते हुए उन्हें पैसे जमा कराने से भी मना कर दिया।

RBI
RBI

बार-बार पूछने पर भी उन्हें कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया जा रहा। इसी से गुस्साए साहिल अरोड़ा ने परिवार के साथ मिलकर बैंक में आज हंगामा किया।

अमृतसर में देख लो भ्रष्टाचार की इमारत, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *