किसान आंदोलन: जालंधर में रेलवे ट्रेक पर बैठे किसान, अमृतसर में किसानों ने रोकी ट्रेन, पंजाब में ट्रेनों का संचालन ठप

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Rail Roko
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 354 शब्द|📅 18 Oct 2021

किसान आंदोलन: जालंधर में रेलवे ट्रेक पर बैठे किसान, अमृतसर में किसानों ने रोकी ट्रेन, पंजाब में ट्रेनों का संचालन ठप

डेली संवाद, जालंधर/नई दिल्ली
संयुक्त किसान मोर्चा का देशव्यापी रेल रोको आंदोलन शुरू हो गया है, शाम चार बजे तक रेल यातायात बाधित रहेगा। हरियाणा के बहादुरगढ़ में किसान रेलवे ट्रैक पर बैठे हैं। लखनऊ में धारा 144 लागू कर दी गई है। कई जगह किसान नेताओं को नजरबंद किया गया है। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर रेल रोकने के लिए जा रहे जय किसान आंदोलन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजनीति यादव को पुलिस ने नजरबंद कर दिया। वो घर से निकलने की तैयारी में थे।

थाना प्रभारी सरायमीर इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने उन्हें खानपुर स्थित आवास में ही नजरबंद कर दिया। राजनीति यादव ने कहा कि सरकार द्वारा तीनों कृषि कानून रद्द करने, एमएसपी पर गारंटी को लेकर किसानों का आंदोलन चल रहा है। लखीमपुर खीरी में गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा के बेटे ने कार से रौंद कर किसानों की निर्मम हत्या कर दी। लेकिन गृह राज्यमंत्री पर 120बी का मुकदमा दर्ज होने के बावजूद अभी तक गिरफ्तारी न होना, पद पर बने रहना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।

ये अलग-अलग ज़िलों में अलग-अलग जगह होगा: टिकैत

किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को पूरे प्रदेश में रेल रोको आंदोलन की अपील पर हम सभी किसान भाई आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर रेल रोकने जा रहे थे। लेकिन सुबह ही थाना सरायमीर इंस्पेक्टर द्वारा पुलिस फोर्स भेज पर मुझे घर पर ही नजरबंद कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार का यह रवैया अंग्रेजों के क्रूर व दमन पूर्वक शासन की याद  दिला रही है।

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किसान संगठनों के रेल रोको आंदोलन पर कहा कि ये अलग-अलग ज़िलों में अलग-अलग जगह होगा। पूरे देश में वहां के लोगों को पता रहता है कि हमें कहां ट्रेन रोकनी है। भारत सरकार ने अभी हमसे कोई बात नहीं की है।

किसान आंदोलन: जालंधर में रेलवे ट्रेक पर बैठे किसान, अमृतसर में किसानों ने रोकी ट्रेन, पंजाब में ट्रेनों का संचालन ठप

लखनऊ में धारा 144 लागू

किसान संगठनों द्वारा बुलाए गए रेल रोको आंदोलन में हिस्सा लेने वालों लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी। लखनऊ पुलिस ने ज़िले में सीआरपीसी की धारा 144 लगाई गई है, अगर कोई सामान्य स्थिति को बाधित करने की कोशिश करता है तो उस पर एनएसए लगाया जाएगा।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *