केंद्रीय मंत्री तोमर के साथ फोटो वायरल होने पर निहंग बाबा अमन सिंह का बड़ा बयान, पढ़ें

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 429 शब्द|📅 19 Oct 2021

केंद्रीय मंत्री तोमर के साथ फोटो वायरल होने पर निहंग बाबा अमन सिंह का बड़ा बयान, पढ़ें

नई दिल्ली।  केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और भाजपा नेताओं के साथ फोटो के बाद सुर्खियों में आए निहंग बाबा अमन सिंह ने सफाई तो दी है लेकिन वह ज्यादा कुछ भी बताने से बचते रहे। उनका कहना है कि वह भाजपा के कई नेताओं और मंत्रियों से मिलते रहते हैं। उनकी लड़ाई धर्म की लड़ाई है। वह अलग-अलग मुद्दों पर देश के राष्ट्रपति को भी कई पत्र लिख चुके हैं।

बाबा अमन सिंह की जुलाई 2021 में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी के घर पर तोमर और दूसरे नेताओं के साथ मुलाकात हुई थी जिसके फोटो अब सामने आए हैं। बाबा अमन सिंह से जब पूछा गया कि फोटो किस तारीख की हैं? और उनकी और केंद्रीय कृषि मंत्री की मीटिंग का एजेंडा क्या था? तो उन्होंने इतना ही कहा कि कुछ समय दीजिए, सब कुछ सामने आ जाएगा।

हमारे कुछ साथी महाराष्ट्र में हजूर साहिब गए हुए हैं

बाबा अमन सिंह ने कहा, ‘हमारे कुछ साथी महाराष्ट्र में हजूर साहिब गए हुए हैं। उनके नांदेड़ से आते ही इस पर विचार-विमर्श करके पूरे घटनाक्रम के बारे में स्थिति स्पष्ट की जाएगी। 27 अक्टूबर को निहंग जत्थेबंदियों ने जो धार्मिक एकत्रता बुलाई है, मैं उसमें भी इसका खुलासा करूंगा।’

बाबा अमन सिंह ने यह दावा भी किया कि उनका भाजपा के किसी भी नेता या फोटो में नजर आ रहे बर्खास्त विवादित पुलिस इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह ‘पिंकी’ से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि बहुत से लोग निहंगों से मिलने आते हैं और मिलकर चले जाते हैं।

निहंग जत्थेबंदियां हैं मौन

सोनीपत के सिंघु बॉर्डर पर बैठी निहंग जत्थेबंदियां भी बाबा अमन सिंह की केंद्रीय कृषि मंत्री के साथ सामने आई तस्वीरों पर कुछ बोलने को तैयार नहीं है। दशहरे वाली सुबह सिंघु बॉर्डर पर हुई पंजाबी युवक लखबीर सिंह की बर्बर हत्या के 5 दिन बाद बाबा अमन सिंह की केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और कुछ अन्य भाजपा नेताओं के साथ फोटो सामने आई हैं। यह फोटो जुलाई 2021 की बताई जा रही है जब बाबा अमन सिंह नई दिल्ली में कैलाश चौधरी के घर पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मिले थे।

इस दौरान वहां पर लुधियाना से ताल्लुक रखने वाले भाजपा किसान सेल के राष्ट्रीय सचिव सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल और पंजाब पुलिस महकमे से बर्खास्त किए जा चुके विवादित इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह ‘पिंकी’ भी मौजूद थे। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद संयुक्त किसान मोर्चा लखबीर सिंह की हत्या के पीछे षड्यंत्र की आशंका जताते हुए पूरे मामले की जांच की मांग कर चुका है।

जरा बचके! यहां बीच सड़क पर POLICE ही लूटती है। देखें 

https://youtu.be/vTVIp5Alj-s

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *