तगड़ा मुनाफा: 320 रुपए वाला शेयर हुआ 6200 रुपए का, निवेशकों को दिया 1600% का रिटर्न

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 400 शब्द|📅 19 Oct 2021

तगड़ा मुनाफा: 320 रुपए वाला शेयर हुआ 6200 रुपए का, निवेशकों को दिया 1600% का रिटर्न

नई दिल्ली. आईआरसीटीसी के शेयर (IRCTC Share) में तगड़ी तेजी का सिलसिला जारी है. पिछले दो साल में IRCTC के शेयरों ने निवेशकों को 1600% तक का रिटर्न दिया है. IRCTC के शेयरों की लिस्टिंग 18 अक्टूबर 2019 को हुई थी. कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 320 रुपए पर हुई और लिस्टिंग के दिन यह 779.15 रुपए पर बंद हुआ था. जबकि दो साल बाद 18 अक्टूबर 2021 को IRCTC के शेयर 9.16% की तेजी के साथ 5964 रुपये पर बंद हुए>

वहीं आज के कारोबार में IRCTC के शेयर का प्राइस 6200 रुपये के पार हो गया. हाल ही में IRCTC के शेयरों को स्प्लिट हुआ है. कंपनी के शेयर 1:5 के अनुपात में तोड़े गए हैं. शेयर स्प्लिट होने के बाद शेयर सस्ते हो गए और लिक्विडिटी बढ़ गई. IRCTC के बोर्ड ने 10 रुपए फेसवैल्यू वाले शेयर को 2 रुपए फेसवैल्यू के 5 शेयरों में बांट दिया है।

डेढ़ महीने में दिया 115 फीसदी का रिटर्न

1 सितंबर को इस शेयर की कीमत करीब 2730 रुपये थी. उसके बाद कंपनी के शेयर सितंबर अंत तक 4000 रुपये के करीब पहुंच गया. अक्टूबर महीने में आईआरसीटीसी का शेयर 5877 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है. यानी करीब डेढ़ महीने में ही इस शेयर ने 115 फीसदी का रिटर्न दिया है।

एक एक्सपर्ट ने बताया कि जुलाई से सितंबर 2021 तिमाही के दौरान ट्रेन के टिकटों की बुकिंग लगभग दोगुनी हो गई है. इसका सकारात्मक असर आईआरसीटीसी के दूसरी तिमाही के नतीजों पर भी देखने को मिलेगी क्योंकि ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग में IRCTC का लगभग एकाधिकार है. ऐसे में आईआरसीटीसी के शेयर की कीमत में और बढ़ोतरी की उम्मीद है. इसके अलावा, कंपनी हॉस्पिटैलिटी सेगमेंट में भी डायवर्सिफाई कर रही है, जिससे आईआरसीटीसी के शेयर प्राइस रैली को भी बढ़ावा मिल रहा है।

निवेशकों का क्या करना चाहिए?

चॉइस ब्रोकिंग के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, सुमीत बगाड़िया ने नए निवेशकों को मौजूदा लेवल पर खरीदारी की सलाह देते हुए कहा, “IRCTC के शेयरों को 5,000 रुपये के नीचे मजबूत सपोर्ट हासिल है. जिन लोगों के पोर्टफोलियो में यह स्टॉक है, उन्हें 4,950 रुपये के स्टॉप लॉस के साथ इसमें निवेश बनाए रखना चाहिए. तत्काल शॉर्ट टर्म में यह शेयर 5,500 से 5,800 रुपये के स्तर तक जा सकता है. मौजूदा स्तर पर इसमें पोजीशनल खरीदारी की जा सकती है. हालांकि स्टॉप लॉस 4,950 पर बनाए रखना चाहिए।”

जरा बचके! यहां बीच सड़क पर POLICE ही लूटती है। देखें 

https://youtu.be/vTVIp5Alj-s

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *