कांग्रेस को बड़ा झटका, प्रियंका गांधी के सलाहकार ने अपने पद और पार्टी से दिया इस्तीफा, पूर्व विधायक ने भी छोड़ी पार्टी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 412 शब्द|📅 20 Oct 2021

congress

लखनऊ। मिशन 2022 के लिए नया नारा लड़की हूं लड़ सकती हूं देने के कुछ घंटे बाद ही प्रियंका गांधी को यूपी में बड़ा झटका लगा है। प्रियंका गांधी के सलाहकार हरेंद्र मलिक ने पार्टी की सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। हरेंद्र मलिक के साथ ही उनके बेटे पूर्व विधायक पंकज मलिक ने भी पार्टी छोड़ दी है। पंकज इस समय यूपी कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष थे। फिलहाल दोनों नेताओं ने पार्टी छोड़ने का कारण नहीं बताया है।

हरेंद्र मलिक ने कहा कि अभी तक कांग्रेस के सदस्य के तौर पर काम कर रहा था। एसीसीआई कार्यसमिति का सदस्य होने के साथ ही प्रियंका गांधी के सलाहकार समिति का सदस्य, चुनाव अभियान समिति का सदस्य भी था। मैंने सभी पदों के साथ ही कांग्रेस की सदस्यता से भी इस्तीफा प्रियंका गांधी को भेज दिया है।

बीजेपी में जाने का सवाल ही नहीं उठता है

पार्टी छोड़ने के कारणों पर हरेंद्र मलिक ने कहा कि 18 साल कांग्रेस में रहा। राजनीतिक आदमी हूं और आगे भी राजनीति करता रहूंगा। अगले कदम का जल्द खुलासा करने की बात भी हरेंद्र मलिक ने कही। एक सवाल के जवाब में हरेंद्र मलिक ने कहा कि बीजेपी में जाने का सवाल ही नहीं उठता है। हमारी और बीजेपी की विचारधारा बिल्कुल अलग है।

वहीं पंकज मलिक ने प्रियंका गांधी को भेजे त्यागपत्र में लिखा है कि एआईसीसी यूपी उपाध्यक्ष और पार्टी की ओर से मिली अन्य सभी जिम्मेदारियों से इस्तीफा दे रहा हूं। इसके साथ ही कांग्रेस की प्राथमिकत सदस्यता से भी इस्तीफा दे रहा हूं। पंकज मलिक कांग्रेस से विधायक रहने के साथ ही विधानमंडल के पूर्व उप नेता भी रहे हैं।

पंकज मलिक वेस्ट यूपी के प्रभारी थे

पंकज मलिक वर्तमान में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष व वेस्ट यूपी के प्रभारी थे। पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक को मुजफ्फरनगर में बड़ा राजनैतिक दिग्गज माना जाता है। वह पहली बार 1985 में चौधरी चरण सिंह के आशीर्वाद से लोकदल से खतौली विधानसभा से विधायक बने थे। इसके बाद वह बघरा विधानसभा सीट से लगातार तीन बार 1989, 1991 व 1993 में विधायक रहे हैं।

2002 में वह हरियाणा के तत्कालीन मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के यूपी विधानसभा चुनावों में सक्रिय होने के बाद इनेलोद के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। तभी ओमप्रकाश चौटाला ने उन्हें अपनी पार्टी से राज्यसभा में भेजा था। हालांकि वह 2004 में कांग्रेस में शामिल हो गए थे और करीब 17 साल से वह कांग्रेस में ही थे।

कांग्रेसी MLA की गुंडागर्दी, भरी सभा में युवक को जमकर पीटा, देखें

https://youtu.be/vh0zBRNFtuk

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *