चुनाव नहीं, हार से डरते हैं पंजाब प्रेस क्लब के ‘स्वयंभू प्रधान’, लोकतंत्र की बहाली को लेकर एकजुट हुए पत्रकार, रोड से लेकर कोर्ट तक होगी लड़ाई

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 580 शब्द|📅 21 Oct 2021

चुनाव नहीं, हार से डरते हैं पंजाब प्रेस क्लब के 'स्वयंभू प्रधान', लोकतंत्र की बहाली को लेकर एकजुट हुए पत्रकार, रोड से लेकर कोर्ट तक होगी लड़ाई

रजनीश शुक्ला
डेली संवाद, जालंधर
लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहे जाने वाला मीडिया ही लोकतंत्र को लेकर संघर्ष की राह पर है। स्थानीय पंजाब प्रेस क्लब में जिस तरह से सतनाम सिंह माणक को प्रधान बनाया गया है, उसका जबरदस्त विरोध हो रहा है। पंजाब ही नहीं बलकि विदेशों में बसते मीडिया में भी इस बात को लेकर चर्चा शुरू हो गयी है कि प्रेस क्लब का प्रधान जबरदस्ती थोपा गया है और विरोध की आवाज को दबाने की कोशिश की गई है।

जालंधर के देश भगत यादगार हाल में प्रेस क्लब के तमाम सदस्यों की एक बैठक हुई, जिसमें तमाम पत्रकारों ने इस बात की निंदा की कि प्रेस क्लब के चुनावों को लोकतंत्रिक ढंग से करवाने के स्थान पर जबरदस्ती प्रधान सतनाम सिंह माणक को थोपा गया है। हाल के भीतर पत्रकार शोर मचाते रहे लेकिन प्रधान लखविंदर जौहल ने एक नहीं सुनी।

जबरन प्रधान थोपा गया

वरिष्ठ पत्रकार निखिल शर्मा ने कहा कि कितनी निंदनीय बात है कि स्वर्गीय आरएन सिंह ने क्लब को अपनी जिंदगी के कितने साल संघर्ष कर खड़ा किया और जबरदस्ती थोपे गए प्रधान ने उनके नाम के आगे श्री या स्वर्गीय लगाना भी उचित नहीं समझा।

जागरण के वरिष्ठ पत्रकार अरूणदीप ने कहा कि लोकतंत्र इस देश की प्रकिया का हिस्सा है और जो लोग लोकतंत्र की बात हर मंच पर उठाते हैं वह खुद लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। इसके अलावा वरिष्ठ पत्रकार मेहर मलिक ने भी संबोधित किया।

एजेंडा जारी नहीं हुआ

वरिष्ठ पत्रकार रजेश कपिल ने कहा कि प्रकिया पूरी अवैध थी। एजेंडा 72 घंटे पहले जारी नहीं किया गया, किसको पता था कि प्रधान की चुनाव प्रकिया एजीएम में होगी। इसके अलावा दूरदर्शन व एक संस्थान के सैंकड़ों लोगों को सदस्य बनाया गया। वहीं कितने विरोध में हाथ खड़े थे, कितने समर्थन में ? किसने गिनती की और इसका किसने लिखित रेकार्ड बनाया ? यह सब धक्केशाही की गई है।

इसके अलावा सुनील रूद्रा ने संबोधन में कहा कि पूरी प्रकिया अवैध रुप से कर सिर्फ सतनाम सिंह माणक को धक्के से प्रधान बनाया गया है। चुनाव होने चाहिए और इसके लिए पूरा संँघर्ष किया जाएगा। इसके अलावा सुरिंदर पाल, अशोक अनुज, अभिनंदन भारती, परमजीत सिंह रंगपुरी ने कहा कि स्क्रीनिंग कमेटी की मीटिंग में उनकी आवाज को भी दबाया गया। जबकि रमेश नैय्यर ने कहा कि आखिरकार माणक जी चुनावों से डरते क्यों हैं ? क्या चुनावों में उनको हार दिख रही है ? क्या यह लोग लोकतंत्र के पहरेदार हैं ?

35 मेम्बरी कमेटी गठित

पत्रकार जेएस सोढी ने भी संबोधित किया। वहीं तमाम सदस्यों की सहमति से 35 सदस्यीय संघर्ष कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें वरिष्ठ पत्रकार महाबीर सेठ, संदीप साही, विनयपाल जैद, भूपिंदर रत्ता, नरेश भारद्वाज, नरिंदर नंदन, सर्वेश भारती, राजेश थापा, रमेश गाबा, विकास मोदगिल, मेहर मलिक, रजेश कपिल, गुरप्रीत सिंह संधू, अमनदीप मेहरा, हरीश शर्मा, राजेश शर्मा, जसपाल कैंथ, वरूण अग्रवाल, राकेश गांधी, मनवीर सब्बरवाल, मनीष शर्मा, नवजोत कौर, रमेश हैप्पी, गगन वालिया, इमरान खान,शैली अल्बर्ट, गुरप्रीत सिंह पापी समेत और पत्रकारों को शामिल किया गया है।

यह संघर्ष कमेटी अगली रणनीति तय करेगी जिसमें भूख हड़ताल से लेकर कानून प्रकिया से लेकर प्रेस क्लब में लोकतंत्र की बहाली की रणनीति तय की जाएगी। इस मीटिंग में जागरण से जतिंदर पम्मी, फोटोग्राफर मलकीयत सिंह, सर्बजीत सिंह काका, रमेश भगत, दलबीर सिंह, निशा, पंकज सोनी, अनिल वर्मा, दीपक लाडी, शैली फोटोग्राफर समेत बहुसंख्या में पत्रकार शामिल हुए। वहीं कमेटी के सदस्यों द्वारा बाद में प्रेस क्लब के समक्ष मौन प्रदर्शन कर स्वर्गीय आर ऐन सिंह जी को याद किया गया।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *