गैंग रेप: युवती का रेप कर बनवाई वीडियो, फिर ब्लैकमेल कर सेक्स रैकेट में उतारा, पुलिस से शिकायत

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 484 शब्द|📅 22 Oct 2021

गैंग रेप: युवती का रेप कर बनवाई वीडियो, फिर ब्लैकमेल कर सेक्स रैकेट में उतारा, पुलिस से शिकायत

नई दिल्ली। मूल रूप से बिहार निवासी 21 साल की शादीशुदा महिला ने गैंग रेप का आरोप लगाया है। तीन साल पहले एक आरोपी से पहचान हुई। आरोप है कि जॉब का झांसा देकर उसने दोस्तों के साथ गैंगरेप किया। विडियो बना ली, जिसे वायरल करने की धमकी दी। फिर जिस्म फरोशी के धंधे में उतार दिया।

विरोध करने पर महिला और उनकी बेटी को बंधक बना मारपीट की। पति ने रिश्ता तोड़ दिया। पीड़िता ने उपराज्यपाल और पुलिस कमिश्नर को चिट्ठी भेजी। सेंट्रल दिल्ली के पटेल नगर थाने में बुधवार को केस दर्ज हो गया है। पुलिस छानबीन कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

पीड़िता अपनी फैमिली के साथ यमुनापार के न्यू शास्त्री पार्क इलाके में रहती थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह और उनका पति पुरानी दिल्ली इलाके में कपड़ों की रेहड़ी लगाते थे। फरवरी 2018 में रेहड़ी पर कपड़े खरीदने आने वाले सादिक से मुलाकात हुई, जो मूल रूप से बिहार का ही रहने वाला है। दोनों के बीच फोन पर बातें होने लगी। दोनों इंडिया गेट घूमने जाने लगे।

नौकरी दिलाने का झांसा देकर फ्लैट में ले गया

महिला का आरोप है कि कपड़े बेचने का काम ठीक नहीं चल रहा था। इसलिए उन्होंने सादिक से जॉब लगवाने की बात कही। सादिक उन्हें 18 अगस्त 2018 को अपनी गाड़ी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर शादीपुर स्थित अपने फ्लैट में ले गया। वहां पहले से तौफीक और आलम बैठे थे।

महिला का दावा है कि उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई, जिसे पीने के बाद उसे बेहोशी छाने लगी। इस दौरान तीनों ने उनके साथ गैंगरेप किया। नशा होने की वजह से वह विरोध नहीं कर सकी। होश आने पर सादिक को पुलिस कंप्लेंट करने और शोर मचाकर मोहल्ला इकट्ठा करने की धमकी दी।

रेप का वीडियो बनाकर दी वायरल करने की धमकी

आरोप है कि सादिक ने रेप का वीडियो बना रखा था, जो उन्हें दिखाया। किसी को कुछ बताने पर विडियो वायरल करने की धमकी दी। शुरुआत में तीनों दोस्त गैंगरेप करते थे, लेकिन बाद दूसरे लोगों को भी बुलाने लगा। उनके साथ भी विडियो बना लिया, जिसे वायरल करने का डर दिखाता। बेटी और पति को भी मारने की धमकी देता।

महिला का आरोप है कि सादिक अब उनसे जिस्मफरोशी कराने लगा। मना करने पर वह खुद भी पीटता और बाहर के लोगों से भी पिटवाता। उनकी बेटी को जबरन अपने पास रख लिया। दबाव बनाने के लिए बेटी को भी पीटता और गर्दन पर चाकू रख देता। बेटी को जिंदा यमुना में डालने की धमकी देता। इस दौरान पति ने उनसे रिश्ते तोड़ लिए।

आरोप है कि सादिक ने जबरन शादी के दस्तावेजों पर साइन करवा लिए, ताकि वह कानूनी पच़ड़े से बच सके। महिला ने किसी तरह अपनी बेटी को मां-बाप के पास बिहार भेज दिया। वह खुद भी इनके चंगुल से निकल गई। अब सेंट्रल दिल्ली में छुपकर रह रही है।

कांग्रेसी MLA की गुंडागर्दी, भरी सभा में युवक को जमकर पीटा, देखें

https://youtu.be/vh0zBRNFtuk

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *