करवाचौथ पर डिप्स कालेज में करवाई गई मेहंदी प्रतियोगिता

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 215 शब्द|📅 23 Oct 2021

करवाचौथ पर डिप्स कालेज में करवाई गई मेहंदी प्रतियोगिता

डेली संवाद, जालंधर
डिप्स कालेज ( को-एजुकेशनल ) ढिलवां में विद्यार्थियों को त्योहारों के महत्व से अवगत करवाने के लिए करवाचौथ के मौके पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न कोर्स की छात्राओं ने भाग लेकर अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए अपनी सहपाठियों के हाथों में मेहंदी लगाई।

इसके साथ ही नेल आर्ट, थाली डेकोरेशन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं ने अपनी सहपाठियों के हाथों पर बहुत ही सुंदर अरेबियन, ब्राइडल, अरेबिक, इंडो अरेबिक, पाकिस्तानी स्टाइल मेहंदी लगाई। छात्राओं ने बहुत ही सुंदर नेल आर्ट किया और गोटा पट्टी के साथ थाली डेकोरेट की।

छात्राओं को सर्टीफिकेट देकर सम्मानित किया

प्रतियोगिता में विजेता रहने वाली छात्राओं को सर्टीफिकेट देकर सम्मानित किया गया। यह प्रतियोगिता कॉलेज प्रोफेसर रोहिनी की अध्यक्षता में सपन्न हुई। कॉलेज कोर्डिनेटर हरप्रीत कौर ने विद्यार्थियों को करवाचौथ के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है औरइस त्योहार को मनाने के पीछे कई तरह की पुरानी मान्यताएं भी है।

करवाचौथ पर डिप्स कालेज में करवाई गई मेहंदी प्रतियोगिता

सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने कहा कि डिप्स हमेशा ही विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति से जोड़ने का प्रयास करता है ताकि हम अपनी विरासत को संजो कर रख सकें।

कांग्रेसी MLA की गुंडागर्दी, भरी सभा में युवक को जमकर पीटा, देखें

https://youtu.be/vh0zBRNFtuk

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *