सरकार का बड़ा फैसला, 10 IAS और 14 IPS अफसरों का तबादला, पढ़ें ट्रांसफर लिस्ट

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 348 शब्द|📅 23 Oct 2021

transfers1

लखनऊ। चुनाव से पहले यूपी में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। शनिवार की देर शाम योगी सरकार ने 10 आईएएस अफसरों समेत यूपी के 14 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया। साथ ही बाराबंकी और आगरा के एसपी को हटा दिया गया है।

यूपी सरकार ने बरेली में तैनात रहे जिलाधिकारी नीतीश कुमार को अयोध्या का नया डीएम बनाया है। इसी तरह आईएएस सीपी सिंह को बुलंदशहर, विशेष सचिव नियुक्ति रहे संजय कुमार सिंह को फर्रुखाबाद डीएम, मानवेंद्र को बरेली, रविंद्र कुमार को झांसी, हर्षिता माथुर को कासगंज, सत्येन्द्र कुमार को महाराजगंज, मनोज कुमार को महोबा, नेहा प्रकाश को श्रावस्ती और टीके शिबू को सोनभद्र को नया डीएम बनाया है।

सात जिलों के पुलिस कप्तान बदले

यूपी सरकार शनिवार को सात जिलों के पुलिस कप्तानों समेत‌ 14 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया। इसमें आगरा, आजमगढ़, सहारनपुर, बाराबंकी, उन्नाव, चंदौली व इटावा जिले के पुलिस कप्तान शामिल हैं। माना जा रहा है कि एसएसपी आगरा मुनिराज जी को सफाईकर्मी अरुण वाल्मीकि की पुलिस हिरासत में मौत के मामले में हटाया गया है।

एडीजी कार्मिक राजकुमार की तरफ से जारी आदेश के अनुसार एसपी आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह को एसएसपी आगरा, एसपी क्षेत्रीय अभिसूचना बरेली अनुराग आर्य को एसपी आजमगढ़, एसपी डीजीपी मुख्यालय लखनऊ आकाश तोमर को एसएसपी सहारनपुर, सेनानायक 9वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद अनुराग वत्स को एसपी बाराबंकी, एसपी/उप सेनानायक पीएसी मुख्यालय लखनऊ दिनेश त्रिपाठी को एसपी उन्नाव, अपर पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर अंकुर अग्रवाल को एसपी चंदौली, एसपी/एएसपी एटीएस लखनऊ जय प्रकाश सिंह को एसएसपी इटावा, एसएसपी आगरा मुनिराज जी को एसपी चुनाव सेल डीजीपी मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है।

एसएसपी सहारनपुर एस. चेनप्पा को एसपी वीआईपी सुरक्षा लखनऊ, एसएसपी इटावा बृजेश कुमार सिंह को एसपी एटीएस लखनऊ, एसपी उन्नाव अविनाश पांडेय को सेनानायक 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़, एसपी बाराबंकी यमुना प्रसाद को एसपी क्षेत्रीय अभिसूचना बरेली तथा एसपी चंदौली अमित कुमार द्वितीय पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के पद पर स्थानान्तरित किया गया है। सेनानायक 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ के पद से स्थानान्तरणाधीन डॉ. अखिलेश कुमार निगम को तबादला निरस्त कर दिया गया है। वह एसपी कोआपरेटिव सेल लखनऊ के पद पर बने रहेंगे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *