पंजाब में शाम 5 बजे के बाद नहीं मिलेगा पेट्रोल डीजल, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन का बड़ा फैसला, जाने वजह

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 343 शब्द|📅 24 Oct 2021

पंजाब में शाम 5 बजे के बाद नहीं मिलेगा पेट्रोल डीजल, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन का बड़ा फैसला, जाने वजह

डेली संवाद, जालंधर/चंडीगढ़
पंजाब में बीते लंबे समय से सरकार से समक्ष अपनी मांगों को पूरा करने की गुहार लगा रहे पेट्रोल पंपों ने आखिरकार कड़ा फैसला लिया है। लुधियाना के एक क्लब में पंजाब पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है, तो 7 से लेकर 21 नवंबर तक पंजाब के सभी पेट्रोल पंप मालिक सुबह सात बजे से लेकर शाम पांच बजे तक डीजल और पेट्रोल ग्राहकों को देंगे। फिर भी अगर सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है, तो 22 नवंबर को पंजाब के सभी पेट्रोल पंपों को बंद रखा जाएगा।

वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते हैं। एसोसिएशन के इस फैसले से हड़कंप का माहौल है। एसोसिएशन के प्रदेश कार्यकारी सदस्य राजू शर्मा ने बताया कि इस समय पंजाब में लगभग 3400 पेट्रोल पंप काम कर रहे हैं। पेट्रोल के दाम बढ़ते जा रहे हैं। पंजाब के मुकाबले हरियाणा और हिमाचल में तेल सस्ता है। क्योंकि वहां की राज्य सरकारों ने तेल पर वैट को कम किया है। पंजाब में सरकार ने वैट में कोई राहत नहीं दी है। सीमावर्ती एरिया में लगे पेट्रोल पंप मालिकों को इसके कारण बड़ी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उनका काम न के बराबर रह गया है।

दोगुने से अधिक बढ़ चुके हैं दाम

संचालकों ने कहा कि बीते कुछ साल में पेट्रोल के दाम दोगुना बढ़ चुके हैं। उन्हें मिलने वाली कमीशन को नहीं बढ़ाया जा रहा है। उनकी इनपुट कोस्ट में लगातार इजाफा होता जा रहा है। जिसके चलते उन्हें खर्च निकालने भारी पड़ रहे हैं। इसलिए वे सरकार से लंबे समय से कमीशन बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। उनकी इस मांग पर कोई गौर करने के लिए तैयार नहीं है। इसलिए एसोसिएशन ने यह फैसला लिया है।

सारे पेट्रोल पंप मालिक मानेंगे फैसला

इस फैसले को पंजाब के सभी पेट्रोल पंप मालिक मानेंगे। इस बैठक में एसोसिएशन प्रदेश प्रधान परमजीत सिंह सीविया, डॉक्टर मनजीत सिंह, उप प्रधान मोंटी सहगल, सहित पटियाला, होशियारपुर, जालंधर, संगरूर, बठिंडा, रोपड़, फ्तेहगढ़ सहित सभी जिलों से सदस्य हिस्सा लेने पहुंचे थे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *