गाखल ब्रदर्स के मुखिया अमोलक सिंह गाखल बदल रहे हैं गांव की नुहार, करोड़ों रुपए खर्च कर बनवाया हरा-भरा सुंदर पार्क, मोहिंदर केपी, MP चौधरी ने किया उद्घाटन, देखें तस्वीरें

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 7 मिनट पढ़ने का समय|📝 802 शब्द|📅 24 Oct 2021

गाखल ब्रदर्स के मुखिया अमोलक सिंह गाखल बदल रहे हैं गांव की नुहार, करोड़ों रुपए खर्च कर बनवाया हरा-भरा सुंदर पार्क, मोहिंदर केपी, MP चौधरी ने किया उद्घाटन, देखें तस्वीरें

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर के गांव गाखल को आज एक और बड़ी सौगात मिली है। यह सौगात गाखल ग्रुप के भाईयों की देन है। गाखल ग्रुप के भाईयों ने गांव में शहीद कुलविंदर सिंह गाखल की याद में करोड़ों रुपए खर्च कर एक बेहतर पार्क बनवाया है। इसमें न केवल सैर करने के लिए बल्कि बच्चों के खेलने-कूदने और झूले का विशेष प्रबंध है। आज इस पार्क का उद्घाटन पंजाब के पूर्व मंत्री मोहिंदर सिंह केपी, जालंधर के सांसद संतोख चौधरी, विधायक सुरिंदर चौधरी और सुशील रिंकू ने किया।

मोहिंदर सिंह केपी और सांसद संतोख चौधरी ने कहा कि पर्यावरण प्रेमी गाखल ब्रदर्स अमोलक सिंह  गाखल, पलविंदर सिंह गाखल और इकलाब सिंह गाखल ने बड़े शौक से अपने गांव में पार्क का निर्माण करवाया। यह गाखल गांव के लिए एक बड़ी देन है। उन्होंने इसके लिए गाखल के लोगों को बधाई दी।

गाँव के छप्पड़ की काया कल्प कर के विकसित किया

लोक सभा मैंबर चौधरी संतोख सिंह ने आज प्रवासी भारतियों को राज्य के सामाजिक और आर्थिक विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का न्योता दिया। पूर्व एम.पी. और पंजाब तकनीकी शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन मोहिन्दर सिंह के पी, विधायक सुशील कुमार रिंकू और चौधरी सुरिन्दर सिंह भी मौजूद थे, यहाँ शहीद नायक कुलविन्दर सिंह के नाम पर बने पार्क का उद्घाटन करने के लिए पहुँचे थे। इस पार्क को प्रवासी भारतीय श्री अमोलक सिंह गाखल द्वारा गाँव के छप्पड़ की काया कल्प कर के विकसित किया गया है।

संसद मैंबर ने प्रवासी भारतियों की शानदार भूमिका की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रवासी भारतियों ने अपनी मेहनत और लगन से विश्व भर में अपने लिए ख़ास जगह बनाई है। उन्होेंने कहा कि प्रवासी भारतियों ने विदेशी धरती पर अपने मिसाली कामों के द्वारा सभी पंजाबियों को गर्व महसूस करवाया है। चौधरी संतोख सिंह ने कहा कि प्रवासी भारतियों की तरफ से हमेशा ही राज्य के विकास के लिए बहुत कुछ किया गया है परन्तु अब राज्य के समूचे विकास के लिए और प्रयास करने की ज़रूरत है।

राज्य के सर्वपक्षीय विकास में कोई कमी नहीं छोडी

संसद मैंबर ने स्पष्ट कहा कि प्रवासी भारतियों की तरफ से अपने जद्दी गाँवों और कस्बों के विकास के लिए हमेशा प्रमुख भूमिका निभाई गई है। उन्होंने कहा कि ऐसे ठोस प्रयास समय की ज़रूरत हैं जिससे राज्य के विकास को ओर तेजी से आगे बढाया जा सके। चौधरी संतोख सिंह ने कहा कि मुख्य मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की तरफ से राज्य के सर्वपक्षीय विकास में कोई कमी नहीं छोडी जा रही है।

संसद मैंबर ने कहा कि पंजाबियों, ख़ास कर प्रवासी भारतियों की तरफ से राज्य सरकार के प्रयासों का समर्थन करने से ऐसे प्रयासों को और गति प्राप्त हो सकती है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य सरकार हर वो कोशिश करने के लिए तैयार है, जिस के द्वारा प्रवासी भारतीय पंजाब के सर्वपक्षीय विकास में प्रमुख हिस्सेदार बन कर उभरेंगे । चौधरी संतोख सिंह ने प्रवासी भारतीय अमोलक सिंह गाखल और उन के सभी साथियों की इस बेमिसाल कार्य के लिए प्रशंसा की।

गाखल ब्रदर्स के मुखिया अमोलक सिंह गाखल बदल रहे हैं गांव की नुहार, करोड़ों रुपए खर्च कर बनवाया हरा-भरा सुंदर पार्क, मोहिंदर केपी, MP चौधरी ने किया उद्घाटन, देखें तस्वीरें

मातृ भूमि के लिए अपने जीवन का बलिदान दे दिया

संसद मैंबर ने पार्क को शहीद नायक कुलविन्दर सिंह को विनम्र श्रद्धांजली बताते कहा कि इस बहादुर जवान ने देश के सम्मान और अखंडता की सुरक्षा करते हुए मातृ भूमि के लिए अपने जीवन का बलिदान दे दिया । उन्होंने कहा कि यह पार्क जहाँ शहीद की याद को हमेशा ताज़ा रखेगा वहीं आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा भी देगा।

विधायक श्री सुशील कुमार रिंकू और चौधरी सुरिन्दर सिंह ने भी अपने संबोधन में प्रवासी भारतियों की तरफ से राज्य के सामाजिक -आर्थिक विकास में निभाई जा रही भूमिका की प्रशंसा की। उन्होने कहा कि सात समुद्र पार इन प्रवासी भारतीय भाइयों की तरफ से हासिल की गई उपलब्धियों पर हर पंजाबी को गर्व है। चौधरी संतोख सिंह ने यह भी कहा कि गाखल परिवार ज़मीनी स्तर पर अपने गाँव के साथ बहुत जुड़ा हुआ है और गाँव के विकास के लिए अंथक प्रयास करता आ रहा है।

सुंदर पार्क में तबदील करने के लिए 2.5 करोड़ रुपए ख़र्च

इस दौरान श्री अमोलक सिंह गाखल ने बताया कि उनकी तरफ से गाँव के छप्पड़ को इस सुंदर पार्क में तबदील करने के लिए 2.5 करोड़ रुपए ख़र्च किये गए हैं। उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य के लिए पूरे गाँव में सिवरेज की पाइपें बिछाईं गई हैं और नया छप्पड़ बना कर गंदे पानी की निकासी को गाँव के बाहर विश्वसनीय बनाया गया है। श्री अमोलक सिंह गाखल ने पार्क के उद्घाटन मौके शामिल होने के लिए समूचे आदरणीयों का धन्यवाद भी किया गया।

इस अवसर पर विधायक श्री सुशील कुमार रिंकू और चौधरी सुरिन्दर सिंह, पूर्व विधायक श्री सुखपाल सिंह खहरा, डी.एस.पी. श्री सरबजीत सिंह , एन.आर.आई सभा के प्रधान श्री किरपाल सिंह सहोता, श्री सुरिन्दर सिंह , श्री इकबाल सिंह, श्री रणजीत सिंह राणा, श्री नत्था सिंह गाखल और अन्य भी उपस्थित थे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *