IPL में अहमदाबाद और लखनऊ की दो नई टीमों का हुआ ऐलान, 7000 करोड़ में गोयनका ग्रुप ने खरीदी टीम

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 572 शब्द|📅 25 Oct 2021

IPL में अहमदाबाद और लखनऊ की दो नई टीमों का हुआ ऐलान, 7000 करोड़ में गोयनका ग्रुप ने खरीदी टीम

दुबई। IPL 2022 के लिए दो नई टीमों का एलान हो चुका है। लखनऊ और अहमदाबाद दो नई टीमें होंगी। इसके लिए बोली सोमवार को लगाई गई। इसमें करीब 22 कंपनियां या यूं कह लें इच्छुक पार्टियों ने टेंडर डाला था। लखनऊ ग्रुप को गोयनका ग्रुप, जिसे हम आरपीएसजी ग्रुप के नाम से भी जानते हैं, उसने खरीदा है। वहीं, अहमदाबाद को सीवीसी कैपिटल पार्टनर्स ने खरीदा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोयनका ग्रुप ने लखनऊ फ्रेंचाइजी करीब 7000 करोड़ रुपये में खरीदी है। लखनऊ का होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम होगा। वहीं, अहमदाबाद का होम ग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम होगा। गोयनका ग्रुप इससे पहले भी आईपीएल का हिस्सा रह चुका है। उन्होंने 2016 और 2017 में राइजिंग सुपर जाएंट्स फ्रेंचाइजी खरीदी थी।

किस फ्रेंचाइजी के लिए किस पार्टी ने लगाई बोली

अब अगले साल से आईपीएल में 10 टीमें खेलती दिखेंगी। इसमें लखनऊ और अहमदाबाद का नाम भी जुड़ जाएगा। इससे पहले इस साल आठ टीमें खेली थीं। इसमें चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर शामिल हैं।

अहमदाबाद और लखनऊ के लिए सबसे ज्यादा तीन पार्टियों ने बोली लगाई। अहमदाबाद के लिए अडाणी ग्रुप, टोरेंटो फार्मा और सीवीसी कैपिटल्स फर्म ने बोली लगाई। वहीं, लखनऊ के लिए गोयनका या आरपीएसजी ग्रुप, फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड केे मालिक ग्लेजर फैमिली और अरविंदो फार्मा ने बोली लगाई थी।

  • अहमदाबाद- अडाणी ग्रुप, टोरेंट फार्मा और पीई इक्विटी फर्म, सीवीसी कैपिटल्स फर्म
  • लखनऊ- गोयनका ग्रुप, ग्लेजर फैमिली और अरविंदो फार्मा
  • कटक- नवीन जिंदल

आईपीएल में पहली भी 10 टीमें खेल चुकीं

यह पहली बार नहीं है जब आईपीएल के एक सीजन में दस टीमें खेलेंगी। इससे पहले 2011 में भी दस टीमें खेल चुकी हैं। उस वक्त पुणे वॉरियर्स और कोच्चि टस्कर्स हिस्सा लेने वाली दो नई टीमें थीं। 2012 में कोच्चि को बैन कर दिया गया था। अगले दो सीजन यानी 2012 और 2013 में नौ टीमों ने हिस्सा लिया था। 2014 में लीग एक बार फिर से आठ टीमों के टूर्नामेंट पर लौट आई थी।

जानकारी के मुताबिक टेंडर डालने वाली पार्टियों ने जो बोली लगाई है, उनका पहले तकनीकी मूल्यांकन होगा। बीसीसीआई सभी पार्टियों की बोलियों का तकनीकी मूल्यांकन कर रही है। मूल्यांकन के बाद जिन पार्टियों का आवेदन अमान्य होगा उन्हें बोली से बाहर कर दिया जाएगा और बाकी पार्टियों के पर्चे खोले जाएंगे।

बोलियों की जांच कर रही है बीसीसीआई

इसके बाद सभी योग्य पार्टियां वित्तीय बोलियां लगाएंगी। बोली लगाने की इच्छुक पार्टियों में अडाणी और गोयनका और कोटक ग्रुप शामिल हैं।
बोली में जीतने वाली पार्टियों का ऐलान आज शाम तक या कल हो सकता है। दुबई में जारी बोली प्रक्रिया में 10 पार्टियों ने बोली लगाई है। सभी के डॉक्यूमेंट जमा हो चुके हैं और उनकी जांच की जा रही है। इसके बाद योग्य पार्टियों के पर्चे खोले जाएंगे और विजेता पार्टियों को आईपीएल की दो नई टीमों का मालिकाना हक दिया जाएगा।

फाइनल बोली के लिए पांच से छह पार्टियों को चुना जाएगा। दिन के अंत में दोनोंं नई टीमों का एलान हो सकता है। आईपीएल 2021 तक लीग में आठ टीमें खेल रही थीं। हालांकि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस साल की शुरुआत में 2022 से दो नई टीमों को बढ़ाने का एलान किया था। बीसीसीआई ने बोली प्रक्रिया को लेकर ट्वीट भी किया है। साथ ही आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के वाइस चेयरमैन प्रज्ञान ओझा ने भी ट्वीट किया है।

अवैध निर्माण पर मेहरबान हैं निगम के अधिकारी, देखें VIDEO

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *